अररियाअरवलऔरंगाबादकटिहारकिशनगंजकैमूरखगड़ियागयागोपालगंजजमुईजहानाबादट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनवादानालंदापटनापश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायभागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामुंगेरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौल

सदस्यता अभियान को लेकर जद (यू) की वर्चुअल माध्यम से समीक्षात्मक बैठक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल’

चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगों को सदस्यता नहीं दी जाए’ - उमेश सिंह कुशवाहा

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

‘सदस्यता अभियान को लेकर जद (यू) की वर्चुअल माध्यम से समीक्षात्मक बैठक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल’

‘चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगों को सदस्यता नहीं दी जाए’ – उमेश सिंह कुशवाहा

02 जनवरी 2026, पटना

सदस्यता अभियान 2025-28 को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को जद (यू0) प्रदेश कार्यालय में वर्चुअल माध्यम से पार्टी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का भी आगमन हुआ और उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जुडे पार्टी नेताओं का कुशलक्षेम जाना तथा सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने की। बैठक में वर्चुअल माध्यम से विधानमंडल के मा0 सदस्यगण, जिला प्रभारीगण, जिला अध्यक्षगण, प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षगण, विधानसभा प्रभारीगण एवं प्रखंड अध्यक्षगण सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मा0 मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, विधान परिषद में सत्तारूढ़़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, सत्तारूढ़़़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मुख्यालय प्रभारी श्री अनिल कुमार, महिला प्रकोष्ठ की संयोजक सह पूर्व मंत्री श्रीमती रंजू गीता, मा0 विधायक श्री मनीष कुमार, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी एवं श्री वासुदेव कुशवाहा भी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ने वर्चुअल माध्यम से, प्रदेशभर में चल रहे सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए नेताओं एवं पदाधिकारियों से फीडबैक लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक करोड से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है, ताकि मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सामाजिक न्याय के साथ विकास की विचारधारा को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सके।

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी के जिम्मेदार नेताओं एवं पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतनी है। जिन लोगों ने गत विधानसभा चुनाव में पार्टी अथवा गठबंधन विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता रही है, अथवा जो पार्टी के आदर्शों एवं विचारधारा के प्रति सम्मान नहीं रखते, ऐसे व्यक्तियों को सदस्यता नहीं दी जाए। किसी भी व्यक्ति को पार्टी की सदस्यता प्रदान करने से पूर्व उसके बारे में समुचित जानकारी अवश्य प्राप्त की जाए तथा युगपुरुष मा0 श्री नीतीश कुमार द्वारा पार्टी को दिए गए संस्कारों, मूल्यों एवं सिद्धांतों को सदैव स्मरण में रखा जाना चाहिए।

(अशोक कुमार)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button