अपराधगयाब्रेकिंग न्यूज़

सिविल कोर्ट के पास 20 लाख के स्टांप पेपर लेकर उचक्का फरार, मचा हड़कंप

बिहार
गया जी

सिविल कोर्ट के पास 20 लाख के स्टांप पेपर लेकर उचक्का फरार, मचा हड़कंप

गयाजी। शहर के सिविल कोर्ट परिसर के पास मंगलवार को सरेशाम बड़ी घटना हुई। स्टांप वेंडर के बैग में रखे लगभग 20 लाख रुपए मूल्य के स्टांप पेपर उचक्का ले उड़ा। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। स्टाम्प वेंडर इस घटना से काफी दुखी है। उसका कहना है कि जीवन भर की कमाई एक क्षण में लूट गई।

जानकारी के अनुसार, स्टांप वेंडर लक्ष्मण अग्रवाल का कोर्ट के पास गुमटी नुमा दुकान है। वे गुमटी से स्टाम्प का कारोबार करते हैं। शाम करीब छह बजे अपनी दुकान बढ़ा रहे थे। स्टाम्प को बैग में रखकर उसे बाइक में टांग दिया था और दुकान का शटर लगा रहे थे। इसी बीच कोई उच्चका बाइक से बैग लेकर फरार हो गया। बैग में करीब 20 लाख रुपए के स्टांप पेपर रखे हुए थे। जैसे ही बैग गायब होने की जानकारी हुई, वहां मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई। तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना में शामिल उचक्कों तक पहुंचा जा सके।

बताया जा रहा है कि यह वारदात बेहद चालाकी से अंजाम दी गई। भीड़भाड़ वाले इलाके में सरेशाम इस तरह की घटना से लोगों में दहशत है। लोग कह रहे हैं कि अगर कोर्ट के पास ही ऐसी वारदात हो सकती है, तो शहर के बाकी हिस्सों में सुरक्षा का हाल क्या होगा।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। उचक्कों का पता लगाने के लिए टीमों को लगाया गया है। घटना के बाद से ही कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं स्टांप वेंडरों ने भी इस घटना पर चिंता जताई है और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। मौके पर पहुचीं दारोगा सरोज बाला ने बताया कि इस पीड़ित का बयान लिया जा रहा है। जांच के साथ अपराधी का पता लगाया जा रहा है। पुलिस की टीम इस मामले में तेजी से काम कर रही है।

1.बाइट : सरोज बाला (SI)

2.बाइट : लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल ,पीड़ित

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button