Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनब्रेकिंग न्यूज़राज्यविचार

बापू के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाएगी कांग्रेस – राजेश राम

सदाकत आश्रम में तीन दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का दूसरा चरण शुरू

 

*बापू के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाएगी कांग्रेस – राजेश राम

*सदाकत आश्रम में तीन दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का दूसरा चरण शुरू

*पटना, 29 मई 2026*

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में दूसरे चरण के तीन दिवसीय “सर्वोदय संकल्प शिविर” का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह प्रशिक्षण शिविर 29, 30 एवं 31 मई तक चलेगा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बीजेपी बापू की विचारधारा को खत्म करने का प्रयास कर रही है और देश में आरएसएस की विचारधारा को लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेसजन मिलकर बापू की विचारधारा को कभी मरने नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर बापू की विचारधारा से संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। बापू के विचारों एवं सिद्धांतों को हम सभी को आत्मसात करना है।

राजेश राम ने कहा कि सर्वोदय संकल्प शिविर को जिलों में भी आयोजित किया जाएगा तथा इसे गांव-गांव तक ले जाकर स्वदेशी चीजों को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस अवसर पर सर्वोदय संकल्प शिविर के चेयरपर्सन एवं पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन पार्टी नेता प्रेमचंद सिंह ने किया।

इस अवसर पर पूर्व डीजीपी करुणा सागर, संचालन समिति के संयोजक ब्रजेश प्रसाद मुनन, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, सह संयोजक अरविंद चौधरी, प्रेमचंद सिंह, पंकज यादव, कमल कमलेश, विमलेश तिवारी, संजय पांडे मौजूद थे।

 

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button