Uncategorized

संविधान पर हमला करने वाली ताकतों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा – राजेश राम

*संविधान पर हमला करने वाली ताकतों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा – राजेश राम

*पटना 26 नवंबर 2026

संविधान दिवस के अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकतंत्र एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आज पटना में विशाल संविधान रक्षा मार्च का आयोजन किया गया। दिन के 1 बजे इनकम टैक्स गोलंबर से शुरू हुआ मार्च आर ब्लॉक चौराहा होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंचा। मार्च का नेतृत्व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने किया। हजारों की संख्या में कांग्रेसजन तिरंगा एवं पार्टी के झंडे के साथ इस विशाल मार्च में शामिल हुए। शहीद स्मारक  पहुंचने के बाद कांग्रेसजनों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि भारत की आत्मा संविधान है और इस संविधान के निर्माण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक संघर्ष और बलिदान दिया है। संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय, स्वतंत्रता और सम्मान का अधिकार देता है, लेकिन आज इन संवैधानिक मूल्यों पर लगातार हमले हो रहे हैं।

उन्होंने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोकतंत्र की रक्षा करने वाली संस्थाओं की जिम्मेदारी निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है, लेकिन आज चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर विपक्ष और आम जनता के मन में संदेह पैदा हो रहा है।

राजेश राम ने कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जब संसद में जनता के मुद्दों को उठाने और सरकार से सवाल पूछने के लिए आते हैं, तो उनका माइक बंद कर दिया जाता है। यह केवल एक नेता की आवाज दबाने का प्रयास नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र की मूल भावना को कमजोर करने तथा संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को प्रभावित करने में लगे हैं। देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक असमानता और अन्याय से जूझ रही है, लेकिन सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने में व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जिस भारत का सपना देखा था, वह समतामूलक, न्यायपूर्ण और अधिकारों से संपन्न भारत था। कांग्रेस पार्टी संविधान की मूल भावना को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़ी है।

राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। यह संविधान रक्षा मार्च लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, भाईचारे और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए जनआंदोलन का संदेश है। कांग्रेस कार्यकर्ता देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेंगे।

इस मार्च में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार के सह प्रभारी प्रकाश सोनावाने, महबूब पाशा, मीडिया चेयरमैन एवं AICC सचिव डॉ अजय कुमार पासवान, सांसद पप्पू यादव, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव,, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, ब्रजेश प्रसाद मुनन, विधान पार्षद राजीव कुमार, राजेश राठौड़, पूर्व विधायक विजेन्द्र चौधरी, अमित कुमार टुन्ना, बंटी चौधरी आनन्द शंकर, ब्रजेश पाण्डेय, असितनाथ तिवारी, चंदन यादव, पंकज यादव, डा0 अमन कुमार, ज्ञान रंजन, अमित कुमार, स्नेहाशीष बर्धन पाण्डेय, जितेन्द्र नाथ पटेल, कुमार आशीष, चन्द्र प्रकाश सिंह, डा0 संजय यादव, मिन्नत रहमानी, बिट्टू यादव, अरविन्द लाल रजक, गरीब दास, मृणाल अनामय, अफरोज खान अनुराग चंदन, वसीम अख्तर अंसारी, शशांक शेखर, आशीष कुमार , गुरूदयाल सिंह, आरती राय, गुरूजीत सिंह, आजमी बारी, शरवत जहां फातिमा, प्रेमचन्द सिंह, हसीब अनवर, शैली विनोद , उदय शंकर पटेल, राजनन्दन कुमार, विमलेश तिवारी, रंजीत कुमार बाल्मीकी,, दुर्गा प्रसाद,, रोहित पासवान, विशाल यादव, मिहिर झा, मुन्द्रिका यादव, चंदन कुमार सिंह, सुरेश मुखिया बिन्द, मेनका कुमारी सहित सभी जिला अध्यक्ष एवं हजारों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

*डॉ अजय कुमार पासवान*

चेयरमैन, मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग,

बिहार कांग्रेस

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button