Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

बिहार सरकार द्वारा आयोजित सहयोग शिविर सामाजिक न्याय की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा*-* *रालोमो* 

*बिहार सरकार द्वारा आयोजित सहयोग शिविर सामाजिक न्याय की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा*-* *रालोमो*

दिनांक : 20 मई 2026

स्थान : पटना, बिहार

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने बिहार सरकार द्वारा सात निश्चय-3 की योजना ‘सबका सम्मान -जीवन आसान’के तहत प्रत्येक पंचायत में आयोजित किए जा रहे “सहयोग शिविर” कार्यक्रम का पूर्ण समर्थन करते हुए इसे जनहित, सुशासन एवं सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल बताया है। पार्टी ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से सरकार और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरल एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो सकेगा।

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा जी ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा लाभार्थियों तक पारदर्शी तरीके से सहायता पहुँचाना संभव होगा। इससे प्रशासन और जनता के बीच संवाद मजबूत होगा तथा विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी।

पार्टी ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि सहयोग शिविरों में सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिल सके। साथ ही शिविरों की नियमित निगरानी एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर भी बल दिया गया।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अपील की है कि वे सहयोग शिविरों में सक्रिय सहभागिता निभाएँ और आम जनता को अधिक से अधिक लाभ दिलाने में सहयोग करें।

रजनीश कुमार

प्रदेश प्रवक्ता

राष्ट्रीय लोक मोर्चा

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button