उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला – बताया “जोकर” और “जंगली जानवर
लोकेशन पटना
एंकर
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला – बताया “जोकर” और “जंगली जानवर
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।
उन्होंने राहुल गांधी को “जोकर” और “जंगली जानवर” बताते हुए कहा कि —
“ऐसे लोगों को खुला छोड़ना ठीक नहीं है।”
विजय सिन्हा ने कहा कि —
“जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गवासी माता जी का अपमान करते हैं, वे न केवल सनातन संस्कृति का अपमान कर रहे हैं, बल्कि पूरे देश की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। कोई भी बेटा अपनी मां को लेकर भावुक होता है, ऐसे में इस तरह की भाषा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।”
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दिए गए “हाइड्रोजन बम वाले बयान” पर भी विजय सिन्हा ने तीखा कटाक्ष किया।
उन्होंने कहा कि —
“राहुल गांधी नौटंकीबाज हैं, जोकर हैं। लोकतंत्र का मजाक बना दिया है। इस तरह के मानसिकता के लोग लोकतंत्र के लिए खतरा हैं और लोकतंत्र के डाकू की तरह व्यवहार कर रहे हैं।”
उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा कि —
“ये लोग सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं और राजनीति को अपनी जागीर समझते हैं। भ्रष्टाचार और जंगलराज इनके डीएनए में है।”
नीतीश कुमार के एक अधिकारी के घर छापेमारी में करोड़ों की बरामदगी पर पूछे गए सवाल पर विजय सिन्हा ने कहा —
“अगर आपको जानकारी है तो बताइए, कौन सा अधिकारी है?”



