पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

चुनाव में प्रबंधन समिति का प्रबंधन उल्लेखनीय, जीत की रखी आधारशिला: डॉ. दिलीप जायसवाल*

 

*चुनाव में प्रबंधन समिति का प्रबंधन उल्लेखनीय, जीत की रखी आधारशिला: डॉ. दिलीप जायसवाल*

*कार्यकर्ताओं का समर्पण और कर्तव्यपरायणता ने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाई: डॉ. दिलीप जायसवाल*

*एनडीए का प्रचंड जनादेश कार्यकर्ताओं के निरंतर मेहनत और समर्पण का परिणाम है: सम्राट चौधरी*

*प्रत्येक कार्यकर्ता का परिश्रम, प्रतिबद्धता भाजपा की रीढ़ और हमारी निरंतर जीत का आधार: विजय सिन्हा*

पटना, 1 दिसंबर। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और तारीफ की।

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रबंधन समिति का प्रबंधन उल्लेखनीय रहा. प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने परिश्रम से जीत की आधारशिला रखी.

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से यह साबित हुआ कि भाजपा और एनडीए का हर कार्यकर्ता अपने समर्पित भाव से चुनाव मैदान में उतरा और एनडीए को प्रचंड बहुमत दिलाया. उन्होंने कहा कि यही कारण है कि भाजपा आज प्रदेश में विधायकों की संख्या के मामले में सबसे बड़ी पार्टी बन गई.

उन्होंने इस मौके पर प्रबंधन समिति के सदस्यों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में एनडीए का प्रचंड जनादेश कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है.

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान ही भाजपा की पहचान है. भाजपा की सबसे बड़ी विशेषता है कि भाजपा का बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है.

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने समारोह को संबोधित करते हुए चुनावी प्रबंधन साथियों की तारीफ की.

उन्होंने कहा कि इन साथियों का उत्साह और निष्ठा विकसित बिहार की हमारी सामूहिक यात्रा को और बल देती है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हम सब मिलकर बिहार को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का परिश्रम और प्रतिबद्धता ही भाजपा की रीढ़ है और यही हमारी निरंतर जीत का आधार भी है.

इस समारोह में बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय, लखींद्र पासवान, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया, प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, राजेश वर्मा, राकेश कुमार सहित चुनाव प्रबंधन समिति के सभी लोग उपस्थित रहे.

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button