पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पूर्वी चंपारण, मोतिहारी मैं ससुराल नहीं जाउंगी… टावर पर चढ़ कर शादीशुदा लड़की ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, परिवार वाले जोड़ते रहे हाथ

पूर्वी चंपारण, मोतिहारी मैं ससुराल नहीं जाउंगी… टावर पर चढ़ कर शादीशुदा लड़की ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, परिवार वाले जोड़ते रहे हाथ

ANCHOR :_____बिहार के पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई और जमकर हंगामा किया है।

बिहार के पूर्वी चंपारण से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई और जमकर हंगामा किया है। बताया जाता है कि पिछले साल ही हरसिद्धि के भारत गुप्ता ने अपनी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी लेकिन शादी के बाद वह ससुराल रहना मुनासिब नहीं समझी और वह मायके में आकर रह रही थी। घटना हरसिद्धि बाजार पर शनिवार की है।
जानकारी के मुताबिक, बेटी के मायके रहने लोग तरह- तरह की बाते बनाने लगे थे। पारिवारिक और सामादिक दबाव से परेशान होकर बेटी टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस बाजार टावर  से लड़की को उतरवाने का प्रयास कर रही है, लेकिन लड़की टावर से उतरने को तैयार नहीं है टावर पर से ही वह जोर- जोर से चिल्लाकर कह रही है कि मैं मरना चाहती हुं।
बताया जा रहा है कि वह ससुराल नहीं जाना चाहती है। पिछले दिन ही इस मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ससुराल वालों के द्वारा पंचायती भी किया गया था लेकिन लड़की मायके छोड़कर अपने ससुराल जाने को तैयार नहीं है। टावर पर चढ़कर लड़की शोले फिल्म के धर्मेंद्र की तरह टावर से ही मरने की बात कर रही है। पुलिस लगातार लड़की को टावर से उतरने की अपील कर रहा है लेकिन लड़की है कि करने को तैयार नहीं है। खबर लिखने तक लड़की टावर से उतरी नहीं है। पुलिस की संघर्ष जारी है।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button