Trending Newsअपराधट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनवादानालंदापटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरोहतासविचारस्वास्थ्य

फतुहा पीएचसी में अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य संजय राम के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं मारपीट के मामले में निष्पक्ष जाँच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांंग

फतुहा पीएचसी में अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य संजय राम के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं मारपीट के मामले में निष्पक्ष जाँच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांंग

*पटना, 14 अक्टूबर 2026

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने फतुहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य संजय राम के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं मारपीट की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच कराने और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

ज्ञातव्य है कि संजय राम समीक्षा बैठक के सिलसिले में फतुहा पीएचसी पहुँचे थे, जहाँ आशा कार्यकर्ताओं एवं सुरक्षा गार्डों की बहाली में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया। उन्होंने इन

अनियमितताओं पर कार्रवाई की बात कही, जिसके बाद कुछ चिकित्सकों के साथ उनका विवाद होने और कथित तौर पर मारपीट किए जाने के आरोप सामने आए हैं। यदि ये आरोप जाँच में सही पाए जाते हैं, तो यह अत्यंत गंभीर मामला है और सरकारी संस्थानों की कार्यप्रणाली तथा जवाबदेही पर भी सवाल खड़े करता है।

राजेश राम ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से मांग की कि वे इस पूरे प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लें, निष्पक्ष जाँच सुनिश्चित करें तथा आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करें। साथ ही, राजेश राम ने यह भी सवाल उठाया कि जब एक संवैधानिक पद पर बैठा आदमी अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य के साथ ही कथित दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप सामने आ रहे हैं, तो आम दलित नागरिकों को न्याय पाने के लिए किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता होगा?

दलित समाज के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के साथ किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं होना चाहिए। अब देखना यह है कि राज्य सरकार इस गंभीर प्रकरण में कितनी तत्परता से कार्रवाई करती है और पीड़ित पक्ष को न्याय कब तक मिल पाता है।

*डॉ अजय कुमार पासवान*

मीडिया चेयरमैन

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ‎

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button