Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

पूर्व पार्षद कलीम इमाम ने सैकड़ों साथियों के साथ जद (यू) में की घर वापसी

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

पूर्व पार्षद कलीम इमाम ने सैकड़ों साथियों के साथ जद (यू) में की घर वापसी

01 फरवरी 2026, पटना।

पटना नगर निगम के पूर्व पार्षद कलीम इमाम ने रविवार को अपने सैकड़ों साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनता दल (यू) परिवार में घर वापसी की। इस अवसर पर बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ने सभी नए साथियों को जद (यू) की प्राथमिक सदस्यता दिलाई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जद (यू) परिवार में हार्दिक स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह मा. विधानपार्षद श्री रवींद्र प्रसाद सिंह, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, मुख्यालय प्रभारी श्री अनिल कुमार, पटना महानगर अध्यक्ष श्री आसिफ कलाम, श्री राहुल खण्डेलवाल, श्री सुरेंद्र गोप सहित कई नेता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री श्रवण कुमार ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग तक विकास की किरणें पहुँची हैं। अल्पसंख्यक समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएँ चलाई हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सरकार के प्रयासों से अल्पसंख्यक समाज का व्यापक स्तर पर शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान सुनिश्चित हुआ है।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button