देशपटनाब्रेकिंग न्यूज़

चुनावी परिवादों की समीक्षा हेतु जदयू जांच समिति की चैथी बैठक आयोजित

 

चुनावी परिवादों की समीक्षा हेतु जदयू जांच समिति की चैथी बैठक आयोजित

पटना 01 दिसम्बर 2025

 

सोमवार को बिहार जनता दल (यू0) के प्रदेश कार्यालय, पटना में पार्टी द्वारा गठित जांच समिति की चैथी बैठक आहूत की गई। बैठक में बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 की संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पार्टी एवं एनडीए प्रत्याशियों के विरुद्ध कथित गठबंधन-विरोधी गतिविधियों से संबंधित प्राप्त सभी परिवादों का क्रमबद्ध रूप से विस्तृत परीक्षण एवं प्रकरणवार गहन समीक्षा की गई।

यह समीक्षा प्रक्रिया चरणबद्ध रूप से आगे भी जारी रहेगी, ताकि प्रत्येक परिवाद का निष्पक्ष एवं तथ्यपरक निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

इस बैठक में जांच समिति के संयोजक, पूर्व सांसद एवं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, समिति के दोनों सदस्य, मुख्य प्रवक्ता सह माननीय विधानपार्षद श्री नीरज कुमार एवं मुख्यालय प्रभारी श्री अनिल कुमार तथा मुख्य रूप से उपस्थित श्री वासुदेव कुशवाहा एवं डा0. अमरदीप शामिल रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button