Trending Newsगोपालगंजट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

बाढ़ सुरक्षा से लेकर रोजगार तक, गोपालगंज में दिखा नीतीश सरकार का समग्र विकास माॅडल – हिमराज राम

 

बाढ़ सुरक्षा से लेकर रोजगार तक, गोपालगंज में दिखा नीतीश सरकार का समग्र विकास माॅडल – हिमराज राम

22 जनवरी 2026, पटना

 

जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम ने सोशल संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के माध्यम से गोपालगंज को आधारभूत संरचना, कृषि, सिंचाई, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश और योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों, ताकि जनता को इनका वास्तविक लाभ मिल सके। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग के अंतर्गत कस्टम हायरिंग सेंटर योजना में 40 प्रतिशत अनुदान का चेक लाभुकों को प्रदान किया, जिससे किसानों की आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों और महिला रोजगार योजनाओं ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है और वे आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनी हैं। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से संवाद करते हुए कहा कि बिहार की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

बरौली प्रखंड मुख्यालय से रिमोट के माध्यम से कुल 316 करोड़ रुपये की 40 योजनाओं का शुभारंभ किया गया, जिसमें 181 करोड़ रुपये की 33 योजनाओं का शिलान्यास तथा 135 करोड़ रुपये की 7 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। यह गोपालगंज के सर्वांगीण विकास का स्पष्ट प्रमाण है। मुख्यमंत्री जी ने निर्माणाधीन प्रखंड कार्यालय भवन और सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण कर कार्यों को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण ढं़ग से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज गोपालगंज में इंजीनियरिंग काॅलेज, मेडिकल काॅलेज, आईटीआई, जीएनएम, पैरामेडिकल संस्थान, बेहतर सड़कें, पुल, तटबंध और सिंचाई सुविधाएँ उपलब्ध हैं। कानून-व्यवस्था में भी ऐतिहासिक सुधार हुआ है, जिसे जनता स्वयं महसूस कर रही है। भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि सात निश्चय-2 और आगामी सात निश्चय-3 के तहत औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, डेयरी विस्तार, हर पंचायत में दुग्ध संग्रह केंद्र, 14 प्रखंडों में आदर्श विद्यालय एवं डिग्री काॅलेज, सभी सीएचसी को विशिष्ट अस्पताल में परिवर्तित करना और खेलों के लिए सेंटर आॅफ एक्सीलेंस जैसे बड़े कार्य किए जाएंगे।

यह दौर बिहार के लिए सुनहरा अवसर है। रोजगार, औद्योगिक क्रांति और सर्वांगीण विकास के माध्यम से बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में ले जाने का जो संकल्प मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने लिया है, वह उनकी दूरदर्शी सोच, ईमानदारी और अथक परिश्रम का परिणाम है। आने वाले समय में बिहार निश्चित रूप से प्रगति और विकास की नई मिसाल बनेगा।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button