अपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

आईएएस अधिकारियों के सेवा विस्तार नीति को अविलंब बंद करे सरकार: राजेश राठौड़

 

*आईएएस अधिकारियों के सेवा विस्तार नीति को अविलंब बंद करे सरकार: राजेश राठौड़

*पटना. रविवार, 31 मई 2026

बिहार में आईएएस अधिकारियों के सेवा विस्तार की संस्तुति करने पर बिफरे बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसी भी आईएएस अधिकारी को 60 वर्ष की उम्र तक सेवा करने के बाद सरकार के द्वारा विस्तार देना सरासर गलत है। इस नीति के कारण भ्रष्टाचार को राज्य में बढ़ावा मिल रहा है और सक्षम अधिकारियों को भी प्रोन्नति लाभ से वंचित रहना पड़ता है।

बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि बिहार में अधिकारियों के सेवा विस्तार की एक कड़ी चल पड़ी है और उसे वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अविलंब बंद करना चाहिए। उन्होंने सरकार की इस योजना पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक विधायक सांसद को पांच वर्ष के लिए जनता चुनती है लेकिन उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिलता तो फिर ऐसे अधिकारियों को सेवा विस्तार क्यों मिलता है जो रिटायरमेंट के उम्र में सेवा विस्तार मिलता है? साथ ही उन्होंने कहा कि चूंकि सेवा विस्तार के कारण बहुत से सक्षम और तेजतर्रार अधिकारियों को जनता के सेवा से वंचित होना पड़ता है। यह कहीं न कहीं जनता के साथ धोखा है और ऐसे अधिकारियों के तेजी पर भी कुठाराघात है। बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कम से कम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस ढर्रे को बंद करने की अपेक्षा करते हैं। सेवा विस्तार वाले अधिकारियों के कारण भ्रष्टाचार के मामले भी राज्य में तेजी से बढ़े हैं और इसका निदान केवल इस नीति को रोकना ही जरूरी है।

डॉ. स्नेहाशीष वर्धन

प्रवक्ता

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button