अपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़

नीट छात्रा केस: सीबीआई को सौंपना बिहार की कानून व्यवस्था की नाकामी: राजेश राठौड़*

 

*नीट छात्रा केस: सीबीआई को सौंपना बिहार की कानून व्यवस्था की नाकामी: राजेश राठौड़*

*नीट छात्रा केस को सीबीआई को सौंपने पर कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने राज्य सरकार को घेरा*

*बिहार की एनडीए सरकार ने माना नीट केस की जांच में नहीं सक्षम है राज्य की एजेंसीज: राजेश राठौड़*

*पटना. शनिवार, 31 जनवरी, 2026*

पटना शंभू गर्ल्स हॉस्टल की नीट छात्रा के साथ हुए बलात्कार और संदिग्ध मौत के केस को बिहार सरकार के अनुमोदन पर राज्यपाल ने सीबीआई को सौंप दिया। इस मामले पर बिहार कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने राज्य की सरकार के कमजोर और असक्षम कानून व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य की सरकार अपनी नाकामियों को जानते हुए पुलिस से जांच वापस लेकर एसआईटी का गठन किया और अब सीबीआई की अनुशंसा कर दिया जबकि बिहार के आम नागरिक जानते हैं कि इससे पहले भी नवरुणा हत्याकांड और मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की जांच भी सीबीआई को दी गई है लेकिन आजतक जांच के नाम पर एजेंसीज के हाथ खाली है। अब इस मामले को भी सीबीआई को सौंप कर मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की गई है।

 

बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि इस मामले में बिहार की एनडीए सरकार और पुलिस की कार्रवाई शुरू से शिथिल और संदिग्ध रही है। ऐसे में सारे सुबूतों को मिटाने और रिपोर्ट को दबाने के बाद बिहार की पुलिस ने सरकार के इशारे पर मामले की लीपापोती कर दी है। अब यह मामला सीबीआई को सौंपकर सरकार केवल अपना पल्ला झाड़ रही है जबकि असली कातिलों और गुनहगारों को बचाने का पहले दिन से प्रयास कर रही है। आखिर पुलिस और सरकार किसके दबाव में है यह आम लोगों को स्पष्ट होना चाहिए और पीड़िता के परिवार को सुरक्षा मिलनी चाहिए। मामले की जांच को अविलंब सुचारु तौर पर संचालित कर न्यायिक जांच भी सीबीआई के साथ चलनी चाहिए जिसमें हर हफ्ते रिपोर्ट सबमिट होनी चाहिए।

 

राजेश राठौड़

चेयरमैन

मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग

  1. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी
Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button