पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

1 दिसंबर को होगी बिहार कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, शामिल होंगे जिलाध्यक्ष एवं फ्रंटल संगठन 

 

1 दिसंबर को होगी बिहार कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, शामिल होंगे जिलाध्यक्ष एवं फ्रंटल संगठन

*पटना. शनिवार, 29 नवम्बर 2025*

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा आगामी 1 दिसंबर को अति महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित की जा रही है।

इस बाबत कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों के साथ फ्रंटल प्रमुख, मोर्चा और संगठन प्रमुख को अनिवार्य रूप से इस बैठक में शामिल होने का निर्देश प्रदेश मुख्यालय से निर्गत किया गया है।

इस बैठक की अध्यक्षता बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम करेंगे। चुनाव के बाद राज्य कमिटी की यह पहली वृहद बैठक होगी।

बताते चले कि आगामी 14 दिसंबर को वोट चोरी के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन के लिए रैली का आयोजन दिल्ली में होना सुनिश्चित हुआ है और इसकी तैयारी को लेकर भी इस बैठक में अहम चर्चा होगी। बैठक में कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाने जानेवाली आगामी योजनाओं व कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

 

 

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button