Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

संगठन सृजन को लेकर पटना महानगर कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेताओं की पर्यवेक्षकों के साथ हुई अहम बैठक, एआईसीसी पर्यवेक्षक अशोक सिंह रहें मौजूद*

 

*संगठन सृजन को लेकर पटना महानगर कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेताओं की पर्यवेक्षकों के साथ हुई अहम बैठक, एआईसीसी पर्यवेक्षक अशोक सिंह रहें मौजूद*

*एआईसीसी पर्यवेक्षक अशोक सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन को धारदार करने में सबके सहयोग की है आवश्यकता

*पटना. बुधवार, 25 फरवरी, 2026*

बिहार कांग्रेस में चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत आज एआईसीसी पर्यवेक्षक व राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने पटना महानगर कांग्रेस के सक्रिय और वरिष्ठ सदस्यों के साथ संगठन सृजन कार्यक्रम की रूपरेखा और विस्तार पर अहम बैठक प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सदाकत आश्रम में किया।

इस दौरान मीडिया के साथियों को संबोधित करते हुए एआईसीसी पर्यवेक्षक व राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन को प्रत्येक नेताओं के सहयोग से धारदार बनाने और नए लोगों को जोड़ने के लिए विस्तृत रूपरेखा के अनुसार काम करने को लेकर संगठन सृजन कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन में सक्रिय और उत्साही लोगों की भूमिका को उभार कर उन्हें ताकतवर बनाने का काम पार्टी कर रही है। आने वाले समय में संगठन सृजन कार्यक्रम ही जिलों में कांग्रेस के नेतृत्व को मजबूती देगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक और मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, सौरभ सिंहा, मुंद्रिका यादव ने भी संगठन सृजन कार्यक्रम के बारे में जिला महानगर कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेताओं के बीच साझा किया।

वरिष्ठ नेता सुबोध कुमार, जिलाध्यक्ष डॉ. शशि रंजन, ब्रजेश प्रसाद मुनन, कुमार आशीष, रंजीत कुमार, बिमलेश तिवारी, ज्ञान रंजन सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेतागण इस बैठक सह संवाददाता सम्मेलन में शामिल हुए।

डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय

प्रवक्ता

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button