Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

अरवल में प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश ने किया “सहयोग शिविर” कार्यक्रम का शुभारंभ*

*अरवल में प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश ने किया “सहयोग शिविर” कार्यक्रम का शुभारंभ*

*अरवल, 19 मई 2026

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा नेता और अरवल जिले के प्रभारी मंत्री सह पंचायती राज मंत्री, बिहार सरकार दीपक प्रकाश जिले के विभिन्न पंचायतों में आज आयोजित *सहयोग शिविरों* में शामिल हुए। बिहार सरकार की जनकल्याणकारी पहल “सबका सम्मान – जीवन आसान” के तहत आयोजित “सहयोग शिविर” कार्यक्रम का आज अरवल जिले में भी शुभारंभ प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में हुआ।

इसी क्रम में मंत्री दीपक प्रकाश आज अरवल जिले के कुर्था प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन बारा, सोनभद्र-वंशी-सूर्यपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन खड़ासीन और करपी प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन परियारी में आयोजित सहयोग शिविरों में शामिल हुए।

मंत्री दीपक प्रकाश ने इस कार्यक्रम के दौरान जहां एक तरफ खड़ासीन पंचायत के भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा प्रदान किया वहीं बारा पंचायत के लाभार्थियों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।

 

मंत्री दीपक प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। “सहयोग शिविर” प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व एवं एनडीए गठबंधन के सभी शीर्ष नेताओं के मार्गदर्शन में बिहार सरकार सेवा, सुशासन और जनसरोकार की भावना के साथ कार्य कर रही है। पंचायत स्तर पर आयोजित ये शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देंगे तथा योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराएंगे।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं एवं आवेदन संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए, जिनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि मंत्री दीपक प्रकाश ने वहां मौजूद आमलोगों को यह भी जानकारी दी कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी वो अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं तथा सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 1100 से भी मदद प्राप्त कर सकते हैं।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button