Trending Newsअपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशनालंदापटनाप्रशासनबाँकाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

जनसुनवाई में मा0 स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सुनीं आमजन की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

मा0 मंत्री दामोदर रावत व रत्नेश सदा ने भी जनसुनवाई में सुनीं विभागीय समस्याएँ

जनसुनवाई में मा0 स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सुनीं आमजन की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

मा0 मंत्री दामोदर रावत व रत्नेश सदा ने भी जनसुनवाई में सुनीं विभागीय समस्याएँ

पटना, 20 मई 2026

जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में बुधवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुँचे। कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार ने सभी फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके विधिसम्मत समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर मा0 परिवहन मंत्री श्री दामोदर रावत एवं मा0 आपदा प्रबंधन मंत्री श्री रत्नेश सदा ने भी विभागीय समस्याओं को सुनकर उनके निष्पादन हेतु आवश्यक पहल की।

जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित फरियादियों ने अपनी समस्याओं के प्रति माननीय मंत्रियों की संवेदनशीलता, तत्परता एवं सकारात्मक पहल की सराहना की। साथ ही, सभी ने माननीय मंत्रियों की कार्यशैली एवं समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु दिए गए निर्देशों पर संतोष व्यक्त किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री श्रीमती रंजू गीता, श्री अनिल कुमार, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, श्री लोकप्रकाश सिंह, श्री अरुण कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button