पटनाब्रेकिंग न्यूज़

बढ़े मतदान प्रतिशत ने एनडीए सरकार की उल्टी गिनती शुरू की: राजेश राठौड़*

*प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ*

 

*एनडीए का सूपड़ा साफ, बिहार में इंडिया सरकार: राजेश राठौड़*

 

*बिहार से एनडीए का सूपड़ा साफ, इंडिया महागठबंधन की बनेगी सरकार: राजेश राठौड़*

 

बढ़े मतदान प्रतिशत ने एनडीए सरकार की उल्टी गिनती शुरू की: राजेश राठौड़*

*पटना. मंगलवार, 11 नवंबर, 2025

बढ़े मतदान प्रतिशत से यह स्पष्ट है कि एनडीए सरकार के कुव्यवस्था और गुंडाराज से त्रस्त होकर बिहार के आम मतदाता भारी आक्रोश में बड़ी संख्या में बूथों पर पहुंचकर मतदान किए हैं और वर्तमान भाजपा नीतीश की सरकार को उखाड़ फेंकने का जनादेश दिया है। इस बढ़े मतदान प्रतिशत ने इंडिया महागठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ कर दिया है। ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कही।

बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि वर्तमान एनडीए सरकार से राज्य की जनता त्रस्त है, जहां क्राइम, करप्शन, कमीशन की सरकार को उखाड़ फेंकने का आम मतदाताओं ने संकल्प लिया था उसको पूरा करते हुए उन्होंने मतदान किया है। बिहार बेहतर विकल्प की तलाश में था और इंडिया महागठबंधन ने उन्हें यह विकल्प दिया इसलिए मतदाताओं ने हमारे चुनावी घोषणा पत्र को स्वीकार किया और हमारे पक्ष में मतदान किया है। साथ ही कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि महिला, युवा, किसान, मज़दूर और पलायन का दंश झेल रहें आम बिहारी मतदाताओं ने ट्रबल इंजन की एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का जनादेश ईवीएम में बंद कर दिया है। अमूमन देखा गया है कि जब भी भारी मतदान होती है तो वर्तमान सत्ता के खिलाफ जनमत होता है। प्रथम चरण में इंडिया महागठबंधन को अपार जन समर्थन मिला था और दूसरे चरण में भी हमें ऐसी उम्मीद थी जो आज के मतदान ने साबित किया। वोट चोरी करने वाली भाजपा सरकार जिसने पूंजीपतियों का केवल ख्याल रखा है उसे बिहार की जनता स्पष्ट संदेश देगी कि जनहित में काम नहीं करने की क्या सजा होती है! बिहार के मतदात जागरूक हैं और अपने अधिकार की लड़ाई वोट के चोट से देने में सक्षम हैं। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, शोषण और युवाओं के भविष्य को चौपट करती इस एनडीए सरकार से बिहार का हर वर्ग परेशान था। नौकरी मांगते युवाओं पर लाठीचार्ज, नियमित बहाली को संविदा आधारित करने और अनियंत्रित अपराध ने बिहार को पीछे धकेल दिया था जिसके खिलाफ आज लोग घरों से निकलकर इंडिया महागठबंधन को अपना समर्थन दिया है। गृह मंत्री अमित शाह का लगातार बिहार में बैठे रहकर अधिकारियों को निर्देशित करने और होटल में बैठकों से पहले कैमरा को कागज से ढंकना ये साबित कर रहा है कि राज्य की सरकार के प्रति जनता में भारी आक्रोश के कारण वें भयभीत हैं और अपनी गलत नीतियों का इस्तेमाल कर चुनाव प्रभावित करने की कवायद कर रहे थे लेकिन मतदाताओं ने घरों से बाहर आकर संभवतः उनके अरमानों पर पानी फेर दिया है। इंडिया गठबंधन के प्रति जनता में जबरदस्त आकर्षण और विश्वास देखने को मिल रहा है और हमारी सरकार बनने वाली है।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button