Trending Newsब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

जद (यू) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री नीरज कुमार, पार्टी के पूर्व सांसद सह अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 अनुप्रिया एवं मीडिया पैनलिस्ट श्री महेश दास ने संयुक्त रुप से प्रेस वार्ता को संबोधित किया

पटना

जद (यू) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री नीरज कुमार, पार्टी के पूर्व सांसद सह अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 अनुप्रिया एवं मीडिया पैनलिस्ट श्री महेश दास ने संयुक्त रुप से प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के 17 अगस्त 2025 को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी जी को ‘‘जननायक’’ बताते हुए पोस्ट को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

यह पोस्ट न केवल बिहार की जनता की भावनाओं का अपमान है, बल्कि महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक और बिहार के सच्चे जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का भी घोर अपमान है। साथ ही ये देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान समाजवादी नेता चंद्रशेखर का भी अपमान है जिन्होंने साल 1978 में आयोजित पार्टी बैठक में, कर्पूरी ठाकुर को ‘जननायक’ की उपाधि दी थी। महानायकों को जनता की तरफ से उपाधि दी जाती है जो उनके दिलों के भाव को दर्शाती है। देश के पूर्व राष्ट्रपति डाॅ0 राजेंद्र प्रसाद को देशरत्न की उपाधि दी गई, श्री शिव प्रसाद गुप्ता को राष्ट्र रत्न, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ0 श्री कृष्ण सिंह को बिहार केसरी, श्री अनुग्रह नारायण सिंह को बिहार विभूति की उपाधि, श्री जय प्रकाश नारायण को लोकनायक की उपाधि दी गई। कर्पूरी ठाकुर जी को जनता ने जननायक कहा, क्योंकि वे झोपड़ी में पैदा हुए, झोपड़ी में ही जिंदगी गुजारी, सादगी और ईमानदारी से राजनीति की। यही कारण था कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने उनके इस सम्मान को सरकारी दस्तावेज़ों में दर्ज कर अमर कर दिया।

कर्पूरी ठाकुर जी ‘‘गुदरी का लाल’’ थे। उनकी साधना, तपस्या और संघर्ष ने उन्हें जननायक बनाया। इसके विपरीत राहुल गांधी जी महलों में पैदा हुए, ऐशो-आराम में पले और आज केवल प्रचार और काॅपी-पेस्ट की राजनीति के जरिए नकलची जननायक बनने की कोशिश कर रहे हैं। जिसे बिहार की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

इस दौरान उन्होंने अहम सवाल पूछे –

ऽ जब कांग्रेस की ओर से आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह पोस्ट किया गया है तो क्या राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिहार और देश की जनता से माफी मांगेंगे?

ऽ क्या लालू यादव और तेजस्वी यादव मानते हैं कि राहुल गांधी ने जननायक का अपमान किया है? अगर मानते हैं तो क्या वे राहुल गांधी से माफी मांगने की हिम्मत करेंगे या सिर्फ गठबंधन के लिए सीट की लालसा में चुप रहेंगे?

ऽ क्या वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी और राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल राहुल गांधी की इस हरकत को जननायक का अपमान मानते हैं? अगर हाँ, तो क्या वे राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग करेंगे?

ऽ अगर राहुल गांधी में सचमुच हिम्मत है तो, वो खुद सामने आकर बताएंगे कि आखिर किस अधिकार से उन्होंने अपने आप को जननायक घोषित किया?

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button