Trending Newsअपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारशिक्षा

सदन से गायब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी, जनता के मुद्दों से भागना आश्चर्यजनक – अरविंद निषाद

सदन से गायब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी, जनता के मुद्दों से भागना आश्चर्यजनक – अरविंद निषाद
26 फरवरी 2026, पटना।
जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद निषाद ने नेता प्रतिपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अधिकतर समय तक सदन से गायब रहे। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या जनता के मुद्दों से भागने वाले तेजस्वी यादव के लिए सत्ता की मलाई खाना ही अंतिम लक्ष्य है?
तेजस्वी यादव की बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान लगातार अनुपस्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। जब पूरा राज्य बजट जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर रहा है, तब नेता प्रतिपक्ष का सदन में उपस्थित न रहना यह संकेत देता है कि वे अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बिहार की जनता ने उन्हें अपनी आवाज बुलंद करने के लिए चुना है, न कि महत्वपूर्ण मौकों पर मौन रहने के लिए।
राष्ट्रीय जनता दल के नेता के रूप में उनसे अपेक्षा थी कि वे सरकार की नीतियों पर सार्थक बहस करते, सुझाव देते और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते। लेकिन उनकी अनुपस्थिति से यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि क्या उनके लिए राजनीति केवल अवसर की राजनीति बनकर रह गई है। जनता यह जानना चाहती है कि जब किसानों, युवाओं, महिलाओं और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही थी, तब उनके नेता सदन से बाहर क्यों थे।
उन्होंने कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है, न कि सुविधा का साधन। यदि कोई नेता सदन की कार्यवाही में भाग लेने के बजाय दूरी बनाए रखता है, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। बिहार विधानसभा केवल एक भवन नहीं, बल्कि करीब 14 करोड़ बिहारवासियों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। वहां से अनुपस्थित रहकर जनता की अपेक्षाओं को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

विपक्ष की भूमिका केवल बयानबाज़ी तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि सदन के भीतर सक्रिय भागीदारी के माध्यम से निभाई जानी चाहिए। बिहार की जनता सब देख रही है और समय आने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से जवाब अवश्य मांगेगी।

(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button