ट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

विभिन्न दलों के नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के समक्ष ली कांग्रेस की सदस्यता*

सदस्यता कार्यक्रम में बोले कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, जयचंदों से देश को खतरा*

*विभिन्न दलों के नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के समक्ष ली कांग्रेस की सदस्यता*

*सदस्यता कार्यक्रम में बोले कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, जयचंदों से देश को खतरा*

*महिलाओं की सुरक्षा खतरे में, ऋण देकर कर्जदार बना रही है बिहार की एनडीए सरकार: राजेश राम*

*पटना. मंगलवार, 17 फरवरी, 2026*

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के हाथों राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ठाकुर और उनके पुत्र प्रदेश प्रवक्ता राहुल कुमार एवं अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजद नेत्री नीलम परवीन के साथ हजारों की संख्या में उनके समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने सदस्यता ग्रहण कराने के बाद कहा कि आज हमारी देश की गोपनीय सूचनाएं डाटा के रूप में और देश की संपत्तियों को देश के अंदर छिपे जयचंद अमेरिका के हाथों लगातार सौंप रहे हैं। देश की कमान संभाल रहे जयचंद के कारण हमारे देश की संप्रभुता खतरे में हैं। आईटी सेक्टर से लेकर खेती तक अमेरिका के हाथों में सौंप कर देश को खोखले करने वाली पार्टी सत्ता में स्थापित है और लगातार देश को छलने का काम कर रही है। ऐसे में युवाओं और किसानों के साथ सभी वर्ग के लोग परेशान है और वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ हो चुके हैं और कांग्रेस पार्टी के तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। साथ ही नए नेताओं के शामिल होने से सामाजिक न्याय की लड़ाई और मजबूत होगी। अदानी को बिहार में सौंपे गए एक रुपए में हजारों एकड़ जमीन पर भी उन्होंने करारा हमला करते हुए इसे गरीब और पिछड़ा विरोधी बताया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार ने महिलाओं की हकमारी की है और ऋण देकर उन्हें कर्ज के बोझ में डाल रही है। नीट छात्रा के परिवार के साथ न्याय की लड़ाई में ज्यादती की जा रही है। सत्ता पक्ष में बैठे भाजपा आखिर कैसे इस मुद्दे पर न्याय दे सकती है जब उसी की पुलिस बिहार में बच्ची के परिजनों को केस मैनेज करने की धमकी दे रही है। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों से ग्रामीण और शहरी महिलाएं परेशान हैं लेकिन सरकार मौन है। कांग्रेस ने आत्मनिर्भर करने के लिए परिवारों को मनरेगा योजना दिया जिसको बंद कर यह भाजपा सरकार ने पांच किलो राशन देकर ही खुद को मजबूत बता रही है। सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूती देने के लिए सभी साथियों को संगठन से जुड़ने के लिए शुभकामनाएं दी।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और अध्यक्ष राजेश राम ने सभी को सदस्यता की रसीद दी और कांग्रेस पटका पहनाकर शामिल किया।

इस दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी एकमात्र नेता हैं जो मजबूती के साथ देश की बेहतरीन लिए वर्तमान सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी मुझे जहां और जिस जिम्मेदारी में इस्तेमाल करना चाहेगी मैं अपनी जिम्मेदारी भरपूर निभाऊंगा।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा में प्रदेश प्रवक्ता रहे राहुल कुमार ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद एनडीए और भाजपा के नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे और युवाओं के रोजगार पर चिंता व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र देशहित में मजबूती से लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस पार्टी से जुड़कर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। पार्टी में मजबूती से काम करने का संकल्प उन्होंने दोहराया।

अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजद नेत्री नीलम परवीन ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने के बाद महिलाओं के लिए बेहतर काम करने का संकल्प लिया और महिला सुरक्षा पर फिसड्डी बिहार की एनडीए सरकार को जमकर कोसा। महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरीके से भाजपा एनडीए सरकार में ताक पर रख दिया गया है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी से जुड़कर उनके हक और सुरक्षा की लड़ाई को मजबूती से स्थापित करने का संकल्प लिया।

सदस्यता कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय ने किया।

आज के मिलन समारोह में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के शेखपुरा जिला अध्यक्ष पप्पू राज मंडल, प्रदेश महसचित राजेश रंजन सिंह, प्रमोद यादव एवं बिपिन चैरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश सचिव गोरे लाल कुशवाहा, असफर खान केे साथ सुभाष सिंह, अमीर महतो, प्रेम कुमार गुप्ता, रामप्रसाद दास, लोजपा से अमरजीत पासवान, राजद से शगुफ्ता परवीन, दिलीप चौधरी ,पिंकी पासवान ने भी सदस्यता ग्रहण किया।

राजेश राठौड़
चेयरमैन
मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button