आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिमी चम्पारणप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारवैशाली

जनता के द्वार पहुंचेगा नेतृत्व, पश्चिमी चंपारण से निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा ऐतिहासिक – अंजुम आरा

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

जनता के द्वार पहुंचेगा नेतृत्व, पश्चिमी चंपारण से निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा ऐतिहासिक – अंजुम आरा

पटना 03 मई 2026।

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा ने सोशल मीडिया संवाद करते हुए कहा कि पश्चिम चंपारण की पावन धरती से निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा का आगाज ऐतिहासिक क्षण है। यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संवाद, सामाजिक समरसता, विकास और जनविश्वास को मजबूत करने का व्यापक अभियान है।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी चंपारण की धरती का चयन अपने आप में प्रेरणादायक है। यही वह ऐतिहासिक भूमि है जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने सत्याग्रह का संदेश देकर देश में जनजागरण का नया अध्याय लिखा था। यही कारण है कि बिहार में सकारात्मक परिवर्तन और जनसंवाद की नई शुरुआत के लिए चंपारण से बेहतर स्थान कोई नहीं हो सकता। यह भूमि संघर्ष, सेवा, सद्भाव और परिवर्तन की प्रतीक रही है।

उन्होंने कहा कि निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा बिहार की राजनीति को जनता के बीच ले जाने वाली यात्रा है। यह अत्यंत सराहनीय है कि निशांत कुमार ने स्वयं स्पष्ट किया है कि वे इस यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे, संगठन को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा करेंगे तथा यह जानेंगे कि जनता दल (यू) के विचार और माननीय नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक और प्रभावी ढंग से कैसे पहुँचाया जाए।

यह यात्रा माननीय नीतीश कुमार की 21 वर्षों की विकासवादी विरासत को आगे बढ़़़ाने का संकल्प भी है। बिहार का ऐसा कोई घर, कोई वर्ग, कोई क्षेत्र नहीं है जहाँ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ न पहुँचा हो। सात निश्चय योजना, सात निश्चय पार्ट-2 तथा अब सात निश्चय पार्ट-3 के माध्यम से राज्य में विकास का नया माॅडल स्थापित हुआ है। हर घर बिजली, नल-जल, पक्की सड़़क, गली-नाली, पुल-पुलिया, अस्पताल, स्कूल, छात्र-छात्राओं के लिए सुविधाएँ और गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ बिहार के परिवर्तन की गवाही देती हैं।

युवाओं को रोजगार, कौशल, शिक्षा और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जो काम हुए हैं, उन्हें और तेज गति से आगे बढ़़़ाने का संकल्प भी इस यात्रा के केंद्र में है। निशांत कुमार का स्पष्ट मत है कि बिहार में विकास का जो कार्य प्रारंभ हुआ है, वह रुकना नहीं चाहिए, बल्कि और गति तथा मजबूती के साथ आगे बढ़़ना चाहिए। निशांत कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि माननीय नीतीश कुमार ने कभी ‘‘ट्रिपल सी’’ अर्थात क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से समझौता नहीं किया और आगे भी नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि निशांत कुमार का व्यक्तित्व सादगी, संयम, मर्यादा और विकासवादी सोच से परिपूर्ण है। उन्होंने कभी पद की राजनीति नहीं की, बल्कि संघर्ष और संगठन के रास्ते को चुना है। यही संस्कार और यही प्रतिबद्धता उन्हें जनता के बीच विशेष बनाती है। पश्चिमी चंपारण से शुरू हो रही यह यात्रा पूरे बिहार को यह संदेश देगी कि नेतृत्व जनता के द्वार पर पहुँचकर सुनने और समाधान के लिए प्रतिबद्ध है

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button