Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्यविचार

बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ (कॉफ्फेड) व फिशकोफेड, नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक श्री ऋषिकेश कश्यप ने बोरिंग कैनाल रोड स्थित कार्यालय, मीन भवन, प्रागण में 77वाँ गणतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झण्डोतोलन किया।

गणतंत्रा दिवस समारोह सम्पन्न

प्रेस विज्ञप्ति

 

पटना, 26 जनवरी 2026

 

बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ (कॉफ्फेड) व फिशकोफेड, नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक श्री ऋषिकेश कश्यप ने बोरिंग कैनाल रोड स्थित कार्यालय, मीन भवन, प्रागण में 77वाँ गणतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झण्डोतोलन किया। भारत ने लोकतांत्रिक गणराज्य के रुप में 77 वर्ष पूरे कर लिये हैं। इस अवसर पर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का आयोजन किया गया। श्री कश्यप ने राज्यवासियों एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। फेसबुक एवं यूट्यूब पर लाईव आकर राज्य व देश के मात्स्यिकी विकास में योगदान हेतु मछुआरों, मजदूरों एवं किसानों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कॉफ्फेड द्वारा चलायी जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं,मत्स्यपालन, पेंशन स्कीम, राहत एवं बचत योजना, कामगार एवं शिल्पकार योजना को बढ़ावा देकर राष्ट्र को मजबूत करने की अपील कॉफ्फेड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा राज्य के मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के अध्यक्ष/मंत्रियों से की।

इस अवसर पर बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ लि० (कॉफ्फेड) के श्री मनव्वर अली, रिकवरी मैनेजर, सुश्री सिमरन, मानव संसाधन प्रबंधक, श्री मोनू कुमार, सोशल मीडिया प्रबंधक, श्रीमती रानी कुमारी, सहायक, श्री रवि राज, मार्केटिंग मैनेजर श्री प्रमोद रजक, बीमा क्लेम प्रबंधक, गोपी कुमार, मार्केटिंग मैनेजर, श्री दयानंद, सीएसी मैनेजर इत्यादि उपस्थित थे।

(गोपी कुमार)

सोशल मिडिया प्रबंधक

मो॰: 9939470408

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button