Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

नई दिल्ली, गुरुवार। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी को आज लोक सभा में भाजपा के चीफ व्हिप डॉ संजय जायसवाल जी के नई दिल्ली स्थित आवास पर

दिनांक: 18 दिसंबर 2025

नई दिल्ली, गुरुवार। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी को आज लोक सभा में भाजपा के चीफ व्हिप डॉ संजय जायसवाल जी के नई दिल्ली स्थित आवास पर बिहार के एनडीए सांसदों ने पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया तथा उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में बिहार एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख भी उपस्थित थे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख एवं सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा, जनता दल (यूनाईटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद श्री संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री एवं जदयू सांसद श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह तथा केंद्रीय मंत्री एवं जदयू सांसद श्री रामनाथ ठाकुर ने भी श्री नवीन का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

लोकसभा में चीफ व्हिप एवं भाजपा सांसद डॉ संजय जयसवाल, केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री श्री नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री रवि शंकर प्रसाद ने भी माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी।

3.2/5 - (4 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button