Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिमी चम्पारणपूर्वी चम्पारणप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

जदयू को बचाने निकले हैं निशांत कुमार: राजेश राठौड़

वंशवाद के बेल को उगाने निकले हैं निशांत: राजेश राठौड़

*प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ*

 

*जदयू को बचाने निकले हैं निशांत कुमार: राजेश राठौड़

*वंशवाद के बेल को उगाने निकले हैं निशांत: राजेश राठौड़

*नीतीश कुमार का जदयू को बचाने का अंतिम प्रयास है निशांत की यात्रा: राजेश राठौड़

*पटना. रविवार, 3 मई 2026

पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के चंपारण यात्रा पर हमलावर होते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से 50वर्षीय बेरोजगार निशांत कुमार वंशवाद के बीज को खिलाने निकले हैं। नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के मुख्यमंत्री काल में वंशवाद और परिवारवाद के खिलाफ लगातार हमलावर रहकर अपनी राजनीति करते रहें लेकिन अब भाजपा के हाथों सत्ता छीनते ही वें अपनी पार्टी को बचाने के लिए अपने पुत्र को आगे कर राजनीति करने लगे हैं।

निशांत कुमार की यात्रा को पार्टी बचाओ यात्रा करार देते हुए बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि जेपी और लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाली जनता दल यूनाइटेड और नीतीश कुमार को भाजपा ने मजबूर कर दिया है और ऐसे में अपनी पार्टी को बचाने का अंतिम प्रयास उन्होंने पुत्र को राजनीति में उतार कर किया है। 50 वर्षीय बेरोजगार निशांत कुमार जो 20 वर्षों तक पिता के मुख्यमंत्री रहते हुए कभी युवाओं या पार्टी के लिए चिंतित नहीं रहें केवल मुख्यमंत्री निवास में सुख सुविधा का लाभ उठाते रहें। अब वें भाजपा के द्वारा पार्टी को निगलने के प्रयास से अपनी राजनीतिक जमीन बचाने को चिंतित होकर शहरों की खाक छानने निकले हैं। बिहार का युवा उनसे जरूर सवाल करेगा कि 20 वर्षों में उन्होंने कभी संगठन और युवाओं की आवाज को सुनने का प्रयास किया? बिहार आज नीतीश कुमार के वंशवाद के बीज को खिलाने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी राजनीतिक विरासत बचाने के लिए परिवारवाद को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

*डॉ. स्नेहाशीष वर्धन*

प्रवक्ता

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

9973933588

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button