Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

आमजनों के जीवन को और अधिक सरल बनाने की दिशा में नीतीश सरकार संकल्पित – उमेश सिंह कुशवाहा

आमजनों के जीवन को और अधिक सरल बनाने की दिशा में नीतीश सरकार संकल्पित – उमेश सिंह कुशवाहा

08 जनवरी 2026, पटना

बिहार जद (यू0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि वर्ष 2005 में राज्य की बागडोर संभालने के बाद से मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके जीवन को अधिक सरल, सुगम और सुविधाजनक बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य किया है। इसका परिणाम है कि आज ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे प्रदेशवासियों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि अपने दो दशकों के शासनकाल में श्री नीतीश कुमार ने विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य किया है। इसी जनकल्याणकारी सोच के तहत मुख्यमंत्री द्वारा ‘सात निश्चय-पार्ट 3’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ की शुरुआत की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों को कम करना है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह के दो कार्यदिवस (सोमवार एवं शुक्रवार) को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला, प्रमंडल तथा राज्य स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने निर्धारित कार्यस्थल/कार्यालय कक्ष में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान आमजन अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे, जिन्हें संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा यह व्यवस्था 19 जनवरी 2026 से लागू करने का निर्देश दिया गया है। इसके क्रियान्वयन से आमजनों को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी समस्याओं का समाधान तेजी एवं पारदर्शिता के साथ हो सकेगा।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

4.4/5 - (7 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button