Trending Newsअररियाअरवलउत्तरप्रदेशउत्तराखंडऔरंगाबादकटिहारकिशनगंजकैमूरखगड़ियागयागुजरातगोपालगंजचंडीगढ़छत्तीसगढ़जमुईजहानाबादझारखंडट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनवादानालंदानौकरीपंजाबपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामध्यप्रदेशमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंगेरमुजफ्फरपुरमौसमराजनीतिराजस्थानराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिक्षाशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौलस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

नीतीश कुमार ने जदयू कोष में दिया एक माह का वेतन

कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ को सौंपा चेक, पार्टी नेताओं का किया आह्वान

नीतीश कुमार ने जदयू कोष में दिया एक माह का वेतन

कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ को सौंपा चेक, पार्टी नेताओं का किया आह्वान

18 दिसंबर 2025, पटना

मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) के कोष में अपना एक माह का वेतन दिया। विधानपरिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह पार्टी के कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ को उन्होंने 1, अणे मार्ग, पटना में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा। साथ ही इस मौके पर उन्होंने पार्टी के मंत्रियों, सांसदों, विधानमंडल दल के सदस्यों, विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर आसीन नेताओं तथा पार्टी की विचारधारा में आस्था रखने वाले सभी समृद्ध एवं सामर्थ्यवान लोगों का आह्वान भी किया कि पार्टी की मजबूती के लिए वे सभी यथासंभव सहयोग करें।

श्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) कार्यकर्ताओं की पार्टी है। न्याय के साथ विकास के पथ पर चलते हुए पार्टी ना केवल लगातार कार्यक्रम चलाती है बल्कि पार्टी के जरूरतमंद साथियों की मदद भी तत्परता के साथ करती है। इसके लिए जरूरी है कि पार्टी के कोष में कोई कमी ना हो। उन्होंने कहा कि जदयू को अभी बहुत लम्बा सफर तय करना है और जनसेवा को नया आयाम देना है। अबाध रूप से सेवा के लिए साधन में कमी नहीं हो, इसका ध्यान रखना भी हम सभी का दायित्व है।

इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए श्री ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि श्री नीतीश कुमार का जीवन जनसेवा की अद्भुत मिसाल है। मुख्यमंत्री के रूप में जहाँ वे समस्त बिहारवासियों के लिए हर पल चिन्ता करते हैं वैसे ही पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं का ध्यान भी अभिभावक की तरह रखते हैं। उन्होंने अपना क्षण-क्षण और कण-कण लोककल्याण के लिए न्योछावर कर दिया है। हम सभी को उनके पथ का अनुसरण कर पार्टी की मजबूती में लगना चाहिए

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button