परम पूज्य बाबा साहेब ने अपने जुबानी दो टूक शब्दों में क्या कहा था? यह जरूर पढ़ें

परम पूज्य बाबा साहेब ने अपने जुबानी दो टूक शब्दों में क्या कहा था? यह जरूर पढ़ें l
*🙏नमो बुद्धाय,जय भीम🙏*
सन् 1952 में देश में पहला लोकसभा का चुनाव होता है। इस चुनाव में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर अपने ही *”PA” Personal assistant* नारायण काजरोलकर के साथ उत्तर मुम्बई से चुनाव हार जाते हैं। चुनाव जीतने के बाद नराययण काजरोलकर बाबा साहेब के पास आते हैं और अपनी खुशी जाहिर करते हैं। बाबा साहेब भी नारायण काजरोलकर को चाय पिलाते हैं। और बाबा साहेब पूछते हैं कि तुम बताओ काजरोलकर तुम चुनाव तो जीत गए। *तुम अब आगे क्या करोगे? और तुम्हारा कार्य क्या होगा?* काजरोलकर का जबाब सुनकर बाबा साहेब हंसने लगते हैं। मैं आगे बताते चलूं कि नानक चंद रतू बाबा साहेब के करीबी और निष्ठावान निजी सहायक थे। बाबा साहेब को हंसते हुए देख। नानक चंद रतू ने बाबा साहेब को कहा कि बाबा साहेब आप आज बहुत ही प्रश्न मुद्रा में हैं। नानक चंद रतू ने बाबा साहेब को कहा कि बाबा साहेब आखिर आपके हंसने का राज क्या है? बाबा साहेब ने नानक चंद रतू जी को कहा कि मैंन काजरोलकर से कहा था कि तुम चुनाव तो जीत गए लेकिन तुम अब आगे क्या करोगे? काजरोलकर ने कहा कि पार्टी जो मुझे कहेगी वही मैं करूंगा। बाबा साहेब ने कहा कि तुम अपने समाज का नेतृत्व न कर के तुम अपने पार्टी का एक हरिजन बनकर रह गए हो। इससे यह साफ साफ पता चल रहा है कि आज भी हमारे अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समाज के नेता अपने अपने समाज का नेतृत्व न कर के अपने अपने पार्टियों के हरिजन बन कर रह गए हैं।🙏



