
नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा भारतीय राजनीति की अनोखी मिसाल है — नवल शर्मा
28 जनवरी 2026, पटना।
जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा कई मायनों में देश के इतिहास में एक अनोखी यात्रा है । यह यात्रा सत्ता के प्रदर्शन की नहीं, शासन की परीक्षा की यात्रा है। एक ऐसी यात्रा है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच से नहीं, जमीन से शासन को परखते हैं और योजनाओं की हकीकत जनता की आँखों में देखकर तय करते हैं। यह ऐसी यात्रा है जहां विकास का मूल्यांकन भाषणों से नहीं, जवाबदेही से होता है और अधिकारी जानते हैं कि हर चूक पर सवाल तय है। वस्तुतः समृद्धि यात्रा ने लोकतंत्र को औपचारिकता से निकालकर संवाद में बदला है, जहाँ आम नागरिक केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि शासन का सहभागी बना है । यही वजह है कि यह यात्रा बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए यह संदेश है कि जब नेतृत्व ईमानदार हो और व्यवस्था अनुशासित, तब विकास भरोसे में बदल जाता है
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



