
संशोधित समाचार
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 78 वां शहादत दिवस पर राजद कार्यालय में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
पटना 30 जनवरी, 2026
आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का 78 वाँ शहादत दिवस प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गयी। इस अवसर पर नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और शांति के पुजारी थे। उन्होंने धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए अपने प्राण तक की आहूति दे दी। आजादी की लड़ाई को मुकाम तक पहूँचाया तथा देश को अंग्रेजों के चंगुल से छुटकारा दिलाया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों एवं कमजोर वर्गो के उत्थान के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। छुआ-छूत और ऊँच-नीच के विभेद को मिटाने एवं समरस समाज की स्थापना में उनके प्रयास को देश हमेशा याद रखेगा।
इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, बीनू यादव, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रमोद कुमार सिन्हा, पुर्व विधायक श्री राजेन्द्र राम, डॉ अनवर आलम, प्रदेश महासचिव डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, मुकुंद सिंह,मदन शर्मा,बल्ली यादव, फैयाज आलम कमाल, डॉ कुमार राहुल सिंह,भाई अरुण कुमार, प्रमोद कुमार राम, प्रो कुमार चंद्रदीप यादव, श्री निर्भय अंबेडकर, श्री संजय यादव, श्री नारायण महतो, श्री कुमर राय, विजय कुमार यादव, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, मनीषा प्रजापति, मनोज यादव, गणेश कुमार यादव, शिवेंद्र कुमार तांती,बिनोद कुमार यादव, बिंदन यादव, देवेन्द्र राय, चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में गणमान्य नेताओं ने तैलचित्र पर माल्यार्पण किया।
(एजाज अहमद)
प्रदेश प्रवक्ता
राजद, बिहार।



