बाप प्रमुख श्री उमेश सिंह जी ने सभी किसानों का आईडी बनाने का आग्रह बिहार सरकार से किया है,

बाप प्रमुख श्री उमेश सिह ने बिहार के आदरणीय मुख्य सेवक @NitishKumar जी से आग्रह करते हुए कहा है कि किसानों के आईडी नहीं बनने का मुख्य कारण उनके वर्षों से हुए बंटवारा का परिमार्जन और दाखिल खारिज नहीं होने है,और आज भी किसान दौड लगा रहे हैं अंचल कार्यालय में पर उनका परिमार्जन और दाखिल खारिज नहीं हो पा रहा है, उन्हें भ्रमित कर दौड़ाया जा रहा है, पार्टी प्रमुख ने आगे ये कहा कि बिहार में कागजात के अभाव किसानों का आईडी नहीं बन पा रहा है जिसके चलते वे किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे लोगों पर भी ग्रहण लगने का डर सता रहा है,पार्टी प्रमुख श्री सिंह ने बिहार सरकार और राजस्व भुमि सुधार विभाग और किसान का आईडी बनाने वाले सक्षम संस्थानों के समक्ष अधिकारीयों से आग्रह किया है कि किसान आईडी सभी किसानो का बन सके इसके लिए उपाय खोजे जिसका बंटवारा हो गया है और जमीन अलग-अलग नहीं हुआ है ऐसा केस बहुत सारे है, परिमार्जन और दाखिल खारिज नहीं होने के कारण लोग राज्य सरकार को राजस्व का भुगतान भी नहीं कर पा रहे हैं एक एक किसान के यहां बिस साल का रेट मालगुजारी बाकी है,(रमेश पासवान राष्ट्रीय प्रवक्ता)



