राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद राजनीति प्रसाद के निधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद परिवार के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है ; इनके सम्मान में राजद का झंडा आधा झुका दिया गया

शोक- संवेदना
राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद राजनीति प्रसाद के निधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद परिवार के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है ; इनके सम्मान में राजद का झंडा आधा झुका दिया गया
पटना 19 दिसंबर 2025 :
राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व
राज्यसभा सांसद राजनीति प्रसाद
के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, श्री उदय नारायण चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ,राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, सैयद फैसल अली, श्री बिनु यादव,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद श्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, श्री संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता,श्री शिवचंद्र राम, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद प्रदेश महासचिव श्री मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, श्री निर्भयअंबेडकर, कार्यालय सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिंह,सहित राजद के वरिष्ठ नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
नेताओं ने कहा कि इनके निधन से राज्य और समाजवादी आंदोलन को अपुरणीय क्षति हुई है। ये कर्तव्य निष्ठ, ईमानदार, मृदुभाषी और कुशल संगठनकर्ता के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में भी अपनी पहचान बनाए हुए थे, इनकी यादें हमेशा रहेगी। ये राष्ट्रीय जनता दल अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष थे। नेताओं ने इनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और इनके परिवार के साथ अपनी हमदर्दी का इजहार करते हुए कहा कि परिवार को ईश्वर दुख और गम सहने की सहनशक्ति प्रदान करे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि इनके निधन का समाचार सुनकर इनके सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया। ये काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और इनका पटना के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था आज उन्होंने अंतिम सांसें ली। इनके निधन का समाचार सुनकर पूरा राजद परिवार शोकाकुल और गमजदा है।
(एजाज अहमद)
प्रदेश प्रवक्ता,
राजद, बिहार



