शहीद जगदेव प्रसाद जी की शहादत दिवस पर कल 5 सितंबर को राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से आयोजित संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली की सारी तैयारी हुई पूरी

प्रेस विज्ञप्ति/ प्रकाशनार्थ हेतु।
शहीद जगदेव प्रसाद जी की शहादत दिवस पर कल 5 सितंबर को राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से आयोजित संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली की सारी तैयारी हुई पूरी।
@ पटना के मिलर हाई स्कूल के प्रांगण में जुटेंगे बिहार के सभी जिलों से लाखों रालोमो कार्यकर्ता। पटना: बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस सह शिक्षक दिवस के अवसर पर कल 5 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश की ओर से आयोजित संवैधानिक अधिकार, परिसीमन सुधार महारैली की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है जिसमें पूरे बिहार के 38 जिलों से लाखों कार्यकर्ता जुटेंगे।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि इस महारैली का उद्घाटन राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमों, भारत सरकार के पूर्व मंत्री सह राज्यसभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा जी करेंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी समेत सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण एवं जिला, प्रखंड तथा पंचायत स्तर के रालोमो कार्यकर्ता शामिल हो रहे है। @ राम पुकार सिन्हा प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार 9304444676



