ऊपर से गठबंधन का दिखावा कर पीछे से पीठ में छुरा नहीं भोंक रहे थे। ,भाजपा
भीतरघात कर अपने ही सहयोगी की पीठ में छुरा भोंकना ही भाजपा का मूल चरित्र है। विधान परिषद चुनाव में

*पटना 31 अक्टूबर 2026
भीतरघात कर अपने ही सहयोगी की पीठ में छुरा भोंकना ही भाजपा का मूल चरित्र है। विधान परिषद चुनाव में
भाजपा ने अपने ही सहयोगी दल जदयू के दो उम्मीदवारों आनंद पुष्कर और अभिषेक झा को हरवाने का षड्यंत्र किया। तिरहुत में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय बंशीधर बृजवासी के लिए चुनाव प्रचार किया जबकि एनडीए की तरफ से वहां जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा उम्मीदवार थे। सारण में भाजपा ने जदयू उम्मीदवार आनंद पुष्कर के खिलाफ राहुल राज को निर्दलीय मैदान में उतारा और पूरी भाजपा ने वहां राहुल राज के लिए काम किया और इस तरह से दोनों सीटों पर अपने ही सहयोगी जदयू के उम्मीदवारों को हरवा दिया। भाजपा के धन बल जन बल और छल बल के आश्रय जीते बंशीधर बृजवासी और राहुल राज ने चुनाव जीतते ही फिर भाजपा का दामन थाम लिया और एक बार फिर उजागर हुआ कि भाजपा जिसका हाथ पकड़ कर आगे बढ़ती है उसी की पीठ में छुरा भोंकती है।
जो महागठबंधन की एकता पर सवाल उठा रहे थे उनको स्पष्ट जवाब मिल गया कि कांग्रेस और राजद अलग-अलग चुनाव लड़ रहे थे। ऊपर से गठबंधन का दिखावा कर पीछे से पीठ में छुरा नहीं भोंक रहे थे। जबकि भाजपा और जदयू गठबंधन में चुनाव लड़ रहे थे और भाजपा ने अपने चरित्र के मुताबिक अपने सहयोगी को ही डंस लिया।
असित नाथ तिवारी
मीडिया संयोजक सह प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी।



