पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारशिक्षा

गणतंत्र दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष संजय सरावगी ने फहराया तिरंगा*l

भाजपा कार्यकर्ताओं में गणतंत्र दिवस पर दिखा उत्साह, प्रदेश कार्यालय में बंटी जलेबी

‎*गणतंत्र दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष संजय सरावगी ने फहराया तिरंगा*l

‎*भाजपा कार्यकर्ताओं में गणतंत्र दिवस पर दिखा उत्साह, प्रदेश कार्यालय में बंटी जलेबी

‎*भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

‎*राष्ट्रध्वज हमारी एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक: संजय सरावगी*

‎*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया आह्वान – मां भारती की सेवा और बिहार के समग्र विकास के लिए हम सभी एकजुट हों

‎*संविधान के प्रति निष्ठा, राष्ट्र के प्रति समर्पण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व हमारा कर्तव्य: संजय सरावगी*

‎पटना, 26 जनवरी। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम और समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी

‎इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद भारत माता की जय, वन्दे मातरम तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे का उद्घोष से पूरा कार्यालय परिसर गूंज गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर भाजपा कार्यालय में उत्साह और उमंग के बीच लड्डू और जलेबी बांटी गई।

‎बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसनिया भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

‎इस मौके पर भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रदेश और देशवासियों को गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि आज वीर शहीदों, सेना के जांबाज जवानों और स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को याद करने का दिन है। हमारा संविधान हमें स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुता का अमूल्य उपहार प्रदान करता है और यही संवैधानिक मूल्य लोकतंत्र की आत्मा हैं।

‎उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज हमारी एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि मां भारती की सेवा और बिहार के समग्र विकास के संकल्प के साथ हम एकजुट हों।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि संविधान के प्रति निष्ठा, राष्ट्र के प्रति समर्पण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व हमारी पूंजी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योग्य नेतृत्व में सुशासन एवं न्याय के साथ विकास पर जोर दिया गया है और बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है।

‎उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि हम भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित हों।

‎उन्होंने कहा कि संगठन को और सशक्त बनाने के लिए हम निरंतर कार्यरत हैं।

‎इस गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button