Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

पटना नगर निगम में निजी एजेंसी के अधिन कार्यरत सफाई मजदूरों को माह नवम्बर 2025 का वेतन अबतक भुगतान नहीं किये

प्रेस विज्ञप्ति पटना 20 दिसंबर 2025 , पटना नगर निगम में निजी एजेंसी के अधिन कार्यरत सफाई मजदूरों को माह नवम्बर 2025 का वेतन अबतक भुगतान नहीं किये जाने से सफाई मजदूरों कि परेशानी काफी बढ़ गई है वहीं कड़ाके के ठंढ में सफाई बिना गर्म वर्दी के सफाई मजदूर सड़कों गलियों व मुहल्ले की सफाई करने को मजबुर है । पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नन्द किशोर दास , महासचिव देवराज कुमार संयुक्त सचिव मिथलेश भारती आदि ने कहा कि नगर आयुक्त यशपाल मीणा से 4 दिसंबर को मुलाकात कर पटना नगर निगम में कार्यरत लगभग साढ़े तीन हजार दैनिक कर्मियों को रिक्त पदों में समायोजित कर सेवा स्थाई करने , निजी एजेंसी के अधिन कार्यरत सफाई मजदूरों वाहन चालकों को निगम द्वारा सिंधे वेतन भुगतान करने एवं समान काम का सम्मान वेतन भुगतान, सेवा निवृत्त एवं मृत कर्मियों के बकाया राशि अब तक भुगतान नहीं किये जाने एम एसी पी लाभ से वंचित रखने सहित अन्य समस्या से अवगत कराया था परन्तु सफाई मजदूरों कि समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है बल्कि वेतन पेंशन भी समय पर नहीं मिल रहा है इससे सफाई मजदूरों में असन्तोष व्याप्त है संघ ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ संघर्ष के बाध्य रहेगा। नन्द किशोर दास अध्यक्ष पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ।

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button