बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ (COFFED) की 296वीं निदेशक बोर्ड बैठक का सफल आयोजन

बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ लिमिटेड (COFFED) की 296वीं निदेशक बोर्ड बैठक का आयोजन आज क्षेत्रीय प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र (RRTC), केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान, मोतिपुर, मुजफ्फरपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में राज्य के मत्स्य क्षेत्र, पारंपरिक मछुआरों के हितों एवं सहकारी ढांचे को सशक्त बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के मुख्य वक्ता के रूप में श्री ऋषिकेश कश्यप, प्रबंध निदेशक, COFlFED एवं सह-फिशकॉफेड ने मत्स्य सहकारिताओं की भूमिका, आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण, विपणन तथा मूल्य संवर्धन के माध्यम से मछुआरों की आय वृद्धि पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मो. अकबर अली, वैज्ञानिक एवं प्रभारी, क्षेत्रीय प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र (RRTC), केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान, मोतिपुर, मुजफ्फरपुर उपस्थित रहे। उन्होंने वैज्ञानिक पद्धतियों, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान के माध्यम से मत्स्य उत्पादन बढ़ाने और सहकारिताओं को तकनीकी सहयोग देने पर बल दिया।
बैठक का उद्घाटन श्री हरि सहनी, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद (पूर्व मंत्री), पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा किया गया। उन्होंने राज्य में पारंपरिक मछुआरों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए सहकारी संस्थाओं की अहम भूमिका को रेखांकित किया।
बैठक की अध्यक्षता श्री प्रयाग सहनी, अध्यक्ष, COFFED ने की, जबकि मंच संचालन सुश्री सिमरन, निदेशक, COFFED द्वारा किया गया।
बैठक में निदेशक मंडल के सदस्यों द्वारा मत्स्य सहकारी समितियों को सुदृढ़ करने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के विस्तार, आधुनिक तकनीकों के समावेशन, विपणन एवं ब्रांडिंग, साथ ही पारंपरिक मछुआरों के अधिकारों की रक्षा से संबंधित प्रस्तावों पर सहमति बनी।
COFFED ने सभी अतिथियों, निदेशक मंडल के सदस्यों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में राज्य के मत्स्य क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।



