प्रधानमंत्री ने सत्ता को सेवा में बदलकर रचा नया कीर्तिमानजनसेवा का भाव ही प्रधानमंत्री की कार्यशैली की कुंजी विकास के निरंतर प्रयास और जनविश्वास का मानदंड है प्रधानमंत्री का कार्यकाल* : विजय कुमार सिन्हा
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र की सूरत और सम्भवनाओं को मिला नया विस्तार* : विजय कुमार सिन्हा




*प्रधानमंत्री ने सत्ता को सेवा में बदलकर रचा नया कीर्तिमानजनसेवा का भाव ही प्रधानमंत्री की कार्यशैली की कुंजी विकास के निरंतर प्रयास और जनविश्वास का मानदंड है प्रधानमंत्री का कार्यकाल* : विजय कुमार सिन्हा
*प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र की सूरत और सम्भवनाओं को मिला नया विस्तार* : विजय कुमार सिन्हा
वंचितों को विकास के केंद्र में लाना प्रधानमंत्री की सबसे बड़ी सफलता* : विजय कुमार सिन्हा
*पटना 10 जून
बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भारत निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे कार्यकाल वाले राजनेता बनने पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं ।
इस मौके पर श्री सिन्हा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जनसेवा को सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी मानते हैं । उन्होंने विनम्रता, समर्पण और कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर काम करते हुए जनविश्वास का नया इतिहास रचा है । नई सोच और संकल्प के साथ ‘अच्छी नीति पर आधारित राजनीति’ वाली उनकी कार्यशैली को आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सराहा जा रहा है ।
श्री सिन्हा ने आगे कहा कि चाहे जनधन खाते के तहत करीब 60 करोड़ लोगों को बैंक से जोड़ने की बात हो या इतनी ही संख्या में आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य बीमा से आच्छादित करना हो, 11 करोड़ लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने या 16 करोड़ घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के प्रयास हों , मोदी जी ने समाज के हाशियाकृत तबके को सुशासन के केंद्र में ला खड़ा किया है । विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों तक 51 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरित कर मोदी जी के सरकार ने करीब 4 लाख करोड़ रुपये का लीकेज रोक कर यह साबित किया है कि साफ नीयत से नीतियां सफल होती हैं । उनके नेतृत्व में डिजिटल लेनदेन के मामले में हमारा देश दुनिया की अगुवाई कर रहा है । बीते महज 8 वर्षों में भारत में डिजिटल लेनदेन के मामले में 12 हजार गुना वृद्धि दर्ज की गई है ।
श्री सिन्हा ने आगे कहा कि कृषि क्षेत्र में देशस्तर पर बीते 12 वर्षों में उत्साहजनक रुझान देखने को मिला है । इन वर्षों में उत्पादकता, आय सुरक्षा, बाजार पहुंच, बुनियादी ढांचे और संस्थागत मजबूती के मामले में भारत की कृषि व्यवस्था में गुणात्मक सुधार हुआ है । उनके शासन काल में कृषि बजट 5 गुना बढ़ा , खाद्यान्न उत्पादन में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और कृषि तथा सम्बद्ध क्षेत्रों में करीब 133 प्रतिशत की सकल मूल्यवृद्धि दर्ज की गई । उनके मार्गदर्शन में बिहार के कृषि परिदृश्य में व्यापक बदलाव आया है । आज हमारा राज्य मखाना, मशरूम के उत्पादन के मामले में पहले पायदान पर, शहद ,सब्जी,आलू और आम के उत्पादन के मामले में शीर्ष 5 राज्यों में तो शुमार किया ही जाता है साथ ही 80 लाख से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मुहैया कराया जा रहा है । उनसे प्रेरणा और मार्गदर्शन लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हम राज्य के किसानों को वित्तीय स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के दोहरे प्रयास में जुटे हैं ।



