ट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

स्व. नवीन किशोर जी की सादगी, अनुशासन और सिद्धांतनिष्ठा आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श: नितिन नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने पिता एवं दिवंगत भाजपा नेता स्व. नवीन किशोर सिन्हा जी की पुण्यतिथि

 

स्थान: पटना, बिहार

तिथि: 31 दिसंबर ( बुधवार)

*स्व. नवीन किशोर जी की सादगी, अनुशासन और सिद्धांतनिष्ठा आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श: नितिन नवीन

*भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने पिता एवं दिवंगत भाजपा नेता स्व. नवीन किशोर सिन्हा जी की पुण्यतिथि पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना — भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने पूज्य पिता एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं दिवंगत नेता स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने स्व. सिन्हा जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके द्वारा पार्टी व समाज के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।

श्रद्धांजलि सभा के अपरांत राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि स्व. नवीन किशोर सिन्हा जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण को समर्पित रहा। वे न केवल एक कुशल संगठनकर्ता थे, बल्कि कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत भी थे। उनकी सादगी, अनुशासन और सिद्धांतनिष्ठा आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श है।

नितिन नवीन ने कहा कि स्व. सिन्हा जी ने हर परिस्थितियों में भी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किया। उनका जीवन यह सिखाता है कि राजनीति सेवा का माध्यम है, न कि पद या प्रतिष्ठा का।

उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता ने उन्हें सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा के मार्ग पर चलने की सीख दी। “आज जो भी जिम्मेदारी मुझे मिली है, वह उन्हीं संस्कारों और शिक्षाओं का परिणाम है। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आदर्श मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि वे अपने पिता के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र, संगठन और समाज की सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के हर वर्ग तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेंग।

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक जनक राम, विधायक जनक सिंह, विधायक सुनील कुमार, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव, पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, पटना की महापौर सीता साहू, बिहार सवर्ण आयोग के अध्यक्ष महाचंद्र प्रसाद सिंह, बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष रणवीर नंदन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वहीं, कार्यक्रम अपरांत बिहार के माननीय राज्यपाल महोदय ने भी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जी के आवास पर पहुँचकर उनके पिता एवं भाजपा के दिवंगत वरिष्ठ नेता स्व नवीन किशोर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button