ट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने पटना पश्चिम के पूर्व विधायक स्व० नवीन किशोर सिन्हा की पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी*  

भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. नवीन किशोर सिन्हा हम सबके प्रेरणास्रोत: संजय सरावगी*  

‎*बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने पटना पश्चिम के पूर्व विधायक स्व० नवीन किशोर सिन्हा की पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी*

‎*भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. नवीन किशोर सिन्हा हम सबके प्रेरणास्रोत: संजय सरावगी*

‎*स्व. नवीन किशोर सिन्हा के लिए पार्टी के कार्यकर्ता परिवार के सदस्य थे: संजय सरावगी*

‎पटना, 31 दिसम्बर। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज स्व. नवीन सिन्हा स्मृति पार्क, पटना में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक स्व. नवीन किशोर सिन्हा की पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धान्जलि सभा मे उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी स्मृतियों को प्रणाम किया।

‎इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं स्व. नवीन किशोर सिन्हा के सुपुत्र नितिन नवीन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

‎ उन्हें याद करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज हम ऐसे नेता की पुण्यतिथि मना रहे हैं, जिन्होंने ताउम्र पार्टी के कार्यकर्ता को अपना सब कुछ माना। उनके लिए कार्यकर्ता उनके परिवार का सदस्य थे।

‎उन्होंने स्व. सिन्हा को अपना प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि आज बिहार भाजपा उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि स्व. सिन्हा न केवल एक जनप्रतिनिधि थे बल्कि समाजसेवी भी थे जिन्होंने आम लोगों की सेवा में अपना जीवन खपा दिया। जनसेवा के प्रति उनका व्यक्तित्व सदैव हमसभी को प्रेरणा देता रहेगा।

‎इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दूबे,जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button