पूर्व मुखिया सुरेश वर्मा की हत्या की उच्च स्तरीय जांच हो

प्रेस विज्ञप्ति
लखीसराय/हलसी
15/09/2025
•पूर्व मुखिया सुरेश वर्मा की हत्या की उच्च स्तरीय जांच हो: नागमणि कुशवाहा
•कुशवाहा समाज ने सुरेश वर्मा की हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग
हलसी: अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज(भारत)के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष बिहार हरिओम कुशवाहा ने पत्र लिखकर झारखंड के मुख्यमंत्री,पुलिस महानिदेशक,पुलिस उप महानिरीक्षक हजारीबाग,डीसी गिरिडीह एवं पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को पत्र लिखकर हलसी थाना अंतर्गत गेरूआ पुरसंडा गांव निवासी पूर्व मुखिया सुरेश कुमार वर्मा की हत्या में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने घटना की कड़ी निंदा की है।उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के कारण इनकी साजिश के तहत हत्या की गई है।प्रदेश अध्यक्ष बिहार हरिओम कुशवाहा ने कहा कि उचित न्याय नहीं मिला तो कुशवाहा समाज के लोग चरणबद्व आंदोलन छेडने पर मजबूर होंगे। ज्ञात हो कि गिरिडीह जिले के झारखंडधाम में कुछ दिन पहले पूर्व मुखिया की हत्या कर दी गयी थी।जिसमें दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है।




