ट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर मनाया गया जश्न* ‎

नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने की खुशी के जश्न में शामिल हुए प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता*

‎*नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर मनाया गया जश्न*

‎*बिहार प्रदेश कार्यालय में जमकर बंटी मिठाइयाँ, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी*

‎*नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने की खुशी के जश्न में शामिल हुए प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता*

‎*नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करते ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक साथ मनी ‘होली’ और ‘दिवाली’*

‎पटना, 20 जनवरी। पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नितिन नवीन के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आज बिहार भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

‎नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालते ही बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर जश्न मनाया गया। इस जश्न में प्रदेश कार्यालय में मिठाइयाँ बांटी गईं और कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई।

‎आज सुबह से ही बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटने लगे थे। जैसे ही नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा की गई, वैसे ही पार्टी कार्यालय में जश्न का दौर शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने इसे गर्व का पल बताते हुए एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली भी मनाई।

‎बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं में इस दौरान जोश चरम पर रहा। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ता झूमते नजर आए। इस क्रम में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा और तिरंगा लहराकर अपना जोश और उत्साह का प्रदर्शन किया।

‎नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर पदभार एवं अभिनंदन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में पटना में तीन स्थानों पर बड़े डिजिटल बोर्ड पर कार्यक्रम को प्रसारित किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में बड़े स्क्रीन पर भी लोगों ने इस कार्यक्रम को देखने की व्यवस्था की गई थी।

‎इस जश्न में पार्टी के पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल, मुख्यालय सह प्रभारी दिलीप मिश्रा सहित प्रदेश के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button