समृद्धि के पीएम और सीसेएम के संकसुशासनल्प को साकार करेगा यह चुनाव* : विजय कुमार सिन्हा
राजद-कांग्रेस पर हावी हो रही हार की हताशा* : विजय कुमार सिन्हा

*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दूसरे चरण के चुनाव में भी बनेगा जनभागीदारी का नया कीर्तिमान* : विजय कुमार सिन्हा
*राजद-कांग्रेस पर हावी हो रही हार की हताशा* : विजय कुमार सिन्हा
*बिहार की जनता अपने सम्मान और स्वाभिमान के लिए फिर से NDA को गले लगा रही* : विजय कुमार सिन्हा
समृद्धि के पीएम और सीसेएम के संकसुशासनल्प को साकार करेगा यह चुनाव* : विजय कुमार सिन्हा
Patna 10 nambar
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की पूर्व संध्या पर बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता एक बार फिर दो दशक से जाँची परखी और खरी सरकार को प्रचंड जनादेश देने जा रही है । यह चुनाव प्रदेश को सुशासन से समृद्धि की ओर ले जाने वाला निर्णायक चुनाव साबित होगा ।
श्री सिन्हा ने कहा कि इस चुनाव में जनता के पास समाज के विकास और विभाजन का विकल्प था । बिहार की जनता ने हमेशा सम्मान और स्वाभिमान को तरजीह दी है । इसलिए लोकतंत्र की जननी बिहार के मतदाता हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व तेज रफ्तार वाले विकास को गले लगाने जा रही है ।
श्री सिन्हा ने कहा कि वैसे तो इस चुनाव राजद-कांग्रेस के पास विजन और विश्वास का अभाव शुरू से था । लेकिन अब हार की हताशा उनपर हावी होने लगी है । इसीलिए कभी अपने ‘स्लीपर सेल’ के जरिये अराजकता और सामाजिक वैमनस्य का ‘टूलकिट’ लेकर सामने आए । कभी चुनाव आयोग के माथे ठीकरा फोड़ा । देश के माननीय गृह मंत्री और हमारे मुख्यमंत्री को बेवजह बदनाम करने का प्रयास किया । विपक्ष में रहकर भी ये लोग गोली और गाली का दोहरा भय दिखाने में जुटे रहे । जिसे हमारे राज्य के गरीब, वंचित, पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित और महिला मतदाताओं ने अपने उत्साहपूर्ण भागीदारी से परास्त कर दिया । इसलिए हमें पूरी उम्मीद है कि दूसरे चरण के चुनाव में भी जनभागीदारी के सारे रिकॉर्ड टूटने वाले हैं । प्रचंड बहुमत के साथ राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है।


