
आज पटना उच्च न्यायालय Advocates’ Association की लाइब्रेरी में एक गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन हुआ, जहाँ हमने पूर्व निर्वाचित सदस्यों को विदाई दी और नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर सेक्रेटरी जनरल श्री जय शंकर प्रसाद सिंह जी ने अपने संबोधन में युवा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनसे किए गए वादों को पूर्ण रूप से निभाने का अपना संकल्प दोहराया। हम पूर्व सदस्यों के योगदान के प्रति कृतज्ञ हैं और नई टीम के सफल भविष्य की कामना करते हैं।



