

*कांग्रेस के संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू*
*प्रशिक्षण से बढ़ेगी संगठन की धार, जनता से होगा सीधा संवाद- राजेश राम*
*संगठन की मजबूती के लिए प्रशिक्षित और सक्रिय प्रखंड अध्यक्ष आवश्यक – राजेश राम*
*पटना, 28 जून 2026*
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत गांव और प्रखंड स्तर पर कार्यरत कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में निहित होती है। उन्होंने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं और उन्हें पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली तथा जनसरोकारों के प्रति पूरी तरह प्रशिक्षित और सक्रिय होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य प्रखंड अध्यक्षों को संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसमस्याओं के समाधान तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए तैयार करना है। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों—बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, किसानों और युवाओं की समस्याओं—को लेकर लगातार संघर्षरत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी रंजीत मिश्रा ने मंच संचालन किया।
प्रशिक्षण शिविर में विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा , कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता डॉ शकील अहमद खान , अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव , रंजीत मिश्रा , कुमार आशीष , पंकज यादव , डॉ संजय यादव , विमलेश तिवारी सहित प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे।
राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी
मो.: 9430438222



