
सुशासन के माॅडल के साथ बिहार अब बनेगा उद्योग और रोजगार का नया केंद्र – अरविंद निषाद
पटना 23 नवंबर 2025
जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद निषाद ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है और यह भरोसा बिहार को एक विकसित एवं सशक्त राज्य बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संयुक्त प्रतिबद्धता से राज्य में औद्योगिक क्रांति का वह नया दौर शुरू हो चुका है, जिसके परिणामस्वरूप नए-नए उद्योग स्थापित होंगे और लाखों युवाओं के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर पैदा होंगे।
हम गर्व के साथ याद करते हैं कि वर्ष 2015-16 में तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली ने बिहार के टैक्स कलेक्शन के उत्कृष्ट माॅडल को पूरे देश में उदाहरण के रूप में रखा था और सभी राज्यों को बिहार से सीखने की सलाह दी थी। उस समय बिहार टैक्स संग्रह के क्षेत्र में देश के सभी राज्यों से आगे था, जो सुशासन की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व और सिस्टम सुधारों का साक्षात प्रमाण था।
आज बिहार फिर उसी गति और संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार उद्योग, आधारभूत संरचना, कौशल विकास और निवेश आकर्षण पर निरंतर काम कर रही है, ताकि राज्य को औद्योगिक प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके। बिहार का यह परिवर्तन सिर्फ एक सपना नहीं बल्कि तेजी से साकार होता एक वास्तविक भविष्य है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी और लाभ सुनिश्चित है।
हमारा विश्वास है कि विकास, रोजगार और सुशासन के पथ पर यह यात्रा लगातार जारी रहेगी और बिहार अपने औद्योगिक महायात्रा के मुकाम को अवश्य प्राप्त करेगा।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



