प्रधानमंत्री का बिहार दौरा केवल राजनीतिक प्रचार तक सीमित न रहे, राज्य की ज्वलंत समस्याओं पर भी जवाब दें -डॉ. अजय कुमार पासवान

*प्रधानमंत्री का बिहार दौरा केवल राजनीतिक प्रचार तक सीमित न रहे, राज्य की ज्वलंत समस्याओं पर भी जवाब दें -डॉ. अजय कुमार पासवान
*पटना 12 नवंबर 2026*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री का बिहार आगमन तभी सार्थक होगा, जब वे राज्य की जनता की वास्तविक समस्याओं पर भी गंभीरता से बात करेंगे।
डॉ. पासवान ने कहा कि बिहार की जनता आज भी बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, किसानों की समस्याओं, बदहाल शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है। बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को भी पर्याप्त राहत एवं सहायता की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को केवल चुनावी घोषणाओं और राजनीतिक भाषणों की नहीं, बल्कि ठोस विकास योजनाओं और उनके समयबद्ध क्रियान्वयन की जरूरत है। प्रधानमंत्री को बिहार की जनता के सामने रोजगार, उद्योग, विशेष आर्थिक सहायता, किसानों की आय और पलायन रोकने को लेकर अपनी सरकार का स्पष्ट रोडमैप रखना चाहिए।
*डॉ. अजय कुमार पासवान*
चेयरमैन, मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग,बिहार कांग्रेस



