Trending Newsअपराधआस्थाट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनवादानालंदापटनापश्चिमी चम्पारणपूर्वी चम्पारणप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारवैशालीशिक्षासीतामढ़ीसुपौलस्वास्थ्य

नेता प्रतिपक्ष सह इंडिया गठबंधन के नेता तेजस्वी जी के आह्वान पर पूरे राज्य भर के 534 प्रखंडों में आक्रोश मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा; कल 8 अक्टूबर 2026 को तेजस्वी जी के नेतृत्व में पटना के शहीद स्मारक से राज भवन तक मार्च किया जाएगा और हर जिला में धरना और आक्रोश मार्च होगा : एजाज अहमद

इंडिया गठबंधन पटना महानगर और पटना सदर की ओर ज्ञानेश भगाओ लोकतंत्र बचाओ आक्रोश मार्च के बाद नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश गुप्ता का पुतला दहन पटना के इनकमटैक्स गोलंबर पर किया गया

नेता प्रतिपक्ष सह इंडिया गठबंधन के नेता तेजस्वी जी के आह्वान पर पूरे राज्य भर के 534 प्रखंडों में आक्रोश मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा; कल 8 अक्टूबर 2026 को तेजस्वी जी के नेतृत्व में पटना के शहीद स्मारक से राज भवन तक मार्च किया जाएगा और हर जिला में धरना और आक्रोश मार्च होगा : एजाज अहमद

इंडिया गठबंधन पटना महानगर और पटना सदर की ओर ज्ञानेश भगाओ लोकतंत्र बचाओ आक्रोश मार्च के बाद नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश गुप्ता का पुतला दहन पटना के इनकमटैक्स गोलंबर पर किया गया

पटना 7 अक्टूबर 2026

इंडिया गठबंधन के पटना महानगर एवं पटना सदर प्रखंड की ओर से ज्ञानेश भगाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के अंतर्गत नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार गुप्ता के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय से वीरचंद पटेल पथ होते हुए इनकम टैक्स गोलंबर तक इंडिया गठबंधन की ओर से आक्रोश मार्च निकाला गया और बाद तीनों का पुतला दहन किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के कठपुतली के तौर पर काम कर रही है। देश में लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था कमजोर करने की राजनीति की जा रही है। जिस तरह से लोकतंत्र की जननी बिहार से सबसे पहले एसआईआर करवाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयोग नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने चुनाव आयोग के माध्यम से किया था उसका सच और सच्चाई सामने आ गया। लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन की ओर से तेजस्वी जी के नेतृत्व में संघर्ष आसान आंदोलन निरंतर चलता रहेगा और फर्जीवाड़ा करने वाली सरकार को बेनकाब करने और बिहार में दोबारा चुनाव कराए जाने की मांग की गई।

प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि आक्रोश मार्च के क्रम में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने ज्ञानेश भगाओ लोकतंत्र बचाओ, वोट चोर गद्दी छोड़, लोकतंत्र को कमजोर करने वाली नीति नहीं चलेगी, भाजपा – चुनाव आयोग गठजोड़ शर्म करो, लोकतंत्र की हत्या बंद करो जैसे नारे लगाते हुए बड़ी संख्या में जुलूस के शक्ल में इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता निकले और वीर चंद पटेल पथ होते हुए इनकम टैक्स गोलंबर तक आक्रोश मार्च पहुंचा।

इस मार्च में सभी दलों के नेता शामिल थे। जिनमें प्रमुख रूप से महताब आलम, दीनानाथ सिंह यादव, एजाज अहमद,मनोज कुमार, प्रमोद कुमार सिन्हा, कामरेड कृष्णदेव यादव, कामरेड कमलेश शर्मा, कामरेड जितेंद्र कुमार, कामरेड विश्वजीत कुमार, कामरेड राम लला, कामरेड मनोज कुमार चंद्रवंशी, कामरेड सुजीत कुमार, कामरेड त्रिलोकी पांडे, कामरेड अरुण मिश्रा, कामरेड मुर्तजा अली, के डी यादव, मदन शर्मा, नंदू यादव, डॉ कुमार राहुल सिंह,भाई अरूण, प्रमोद कुमार राम, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, निर्भय अंबेडकर, बबलू मालाकार, श्री राजेश यादव,डॉ मोहित कुमार,जेम्स यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी, मोहिबुल हसन हीरा, सरदार रणजीत सिंह,शैलेश यादव, कृष्ण ठाकुर, गणेश कुमार यादव, रोहित यादव, शिवेंद्र कुमार तांती,ओम प्रकाश चौटाला, मो कमाल अशरफ, दिनेश पासवान, विनोदयादव, अफरोज आलम, शिवेंद्र तांती, ई अर्चना यादव, नीतू दास, अजीत सिंह कुशवाहा, ई संजय यादव, फिरोज अंसारी, रणवीर यादव, गौरव कुमार, ओम प्रकाश पासवान, शंभू नाथ मेहता, अनुराधा, प्रीति पटेल, पुनीत पाठक, अनय मेहता, उमेश सिंह, राजेश सक्सेना, राजा खान , संजय यादव,सहित सैकड़ो की संख्या में इंडिया गठबंधन के नेता और शामिल थे।

प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष सह इंडिया गठबंधन के नेतृत्व कर्ता श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के आह्वान पर पूरे राज्य भर के 534 प्रखंडों में ज्ञानेश भगाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के अंतर्गत सभी प्रखंडों में आक्रोश मार्च निकाला गया और पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर इन्होंने बताया कि कल दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को पटना के शहीद स्मारक से तेजस्वी प्रसाद यादव राजभवन मार्च किया जाएगा। इस अवसर पर इंडिया गठबंधन के सभी दलों के नेताओं के साथ माननीय सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद सहित सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। राज भवन मार्च कल 11:00 बजे दिन से शुरू होगा ।

(एजाज अहमद)

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button