Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारस्वास्थ्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन की प्रेरक यात्रा पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन*

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी रहे मौजूद*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन की प्रेरक यात्रा पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन*

*मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी रहे मौजूद*

*तस्वीरों के जरिए प्रधानमंत्री के जीवन के संघर्ष, सेवा और उपलब्धियों को किया गया प्रदर्शित*

पटना, 7 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उनके जीवन और जनसेवा की यात्रा पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा विधायक संजय सरावगी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसनिया सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पड़ावों, संघर्ष के दिनों, सामाजिक सरोकारों, जनसेवा से जुड़े कार्यों तथा सार्वजनिक जीवन के सुखद और प्रेरणादायी पलों को तस्वीरों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। तस्वीरों के जरिए उनके राजनीतिक जीवन की यात्रा और देश के विकास के लिए किए गए प्रयासों को भी दर्शाया गया है।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े कई ऐसे प्रसंगों को स्थान दिया गया है, जो उनके समर्पण, परिश्रम और राष्ट्रसेवा की भावना को सामने रखते हैं। प्रदर्शनी को देखने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

बड़ी संख्या में लोग प्रदेश कार्यालय पहुंचकर तस्वीरों के माध्यम से प्रधानमंत्री के जीवन की यात्रा को देख रहे हैं।

इस दौरान पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को देखा। पार्टी की ओर से बताया गया कि यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button